मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

पाकिस्तान में लगे चौकीदार चारे है के नारे, इमरान की पारी खत्म और शरीफ का शो शुरू

प्रकाशित: Apr 11, 2022 15:16रिपोर्ट: Navtej TV

पाकिस्तान में राजनीतिक संकट बड़ता ही जा रहा है और इमरान की सरकार अपनी पूरी पारी खेलने से पहले ही आउट हो गयी। अब नए प्रधानमंत्री को चुनने की प्रकिया शुरू हो गयी है लेकिन इससे पहले सड़कों पर इमरान समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही है। समर्थक अपने पीएम इमरान को फिर से सत्ता में बने रहने की बात कहते है 'चौकीदार चोर है' के नारे लगाए जा रहे है।

Gang Rape का आरोपी रोज बदलता था Girlfriend, 50 के साथ फिजिकल रिलेशन 2 की कर दी हत्या!

PTI की एक रैली में जनता ने सेना पर आरोप लगाते हुए उसे 'चौकीदार चोर है' के नारे से बुलाया है। इमरान को पीएम पद से हटाने के पीछे पाकिस्तान की सेना और सेना प्रमुख जनरल बाजवा को बताया गया है। इमरान ने पीएम पद को बचाने के लिए अपनी सभी चाले चल दी लेकिन विपक्ष की एकजूटता के आगे उनकी हार हुई।

पाकिस्तान में जनता का एक बड़ा तबका इमरान को फिर से पीएम बनाने के समर्थन में सड़कों पर उतर आया है। फिलहाल पाकिस्तान के सभी शहरों में इमरान के समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। पाकिस्तान में पूरे विपक्ष ने मिलकर इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया था लेकिन इसे डिप्टी स्पीकर ने खारिज कर दिया तो विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।


कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के फैसलो को गलत बताया और अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया था। इसके बाद इमरान फ्लोर टेस्ट में फेल हो गए जिसके कारण उनका पद चला गया। नए पीएम के लिए सोमवार को मतदान होगा जिसमें विपक्ष के लिए पीएम पद का चेहरा शाहबाज शरीफ को बनाया गया है। इमरान ने अपनी ओर से शाह महमूद कुरैशी को उम्मीदवार बनाया है दोनों का नामांकन मंजूर कर लिया गया है।

पाकिस्तान का नया पीएम और कैबिनेट

शहबाज शरीफ (प्रधानमंत्री)
बिलावल भुट्टो जरदारी (विदेश मंत्री)