मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

पाक में सियासी तूफान: कोर्ट के फैसले से क्लीन बोल्ड हुए इमरान, सेना ने संभाला मोर्चा

प्रकाशित: Apr 08, 2022 16:23रिपोर्ट: Navtej TV

पाकिस्तान में इन दिनों जबरदस्त सियासी तूफान खड़ा हो गया है और इमरान खान ने असेंबली भंग करके विपक्ष को बड़ा झटका देने का दावा किया था। लेकिन विपक्ष ने इमरान के इस फैसले को सु​प्रीम कोर्ट में चुनौती दे डाली तो कोर्ट ने इमरान के फैसले को गलत करार दिया है।

Narendra Modi Live | Modi के मंत्री की बगावत, गिर सकती है PM की कुर्सी

सुप्रीम कोर्ट पे डिप्टी स्पीकर के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए 9 अप्रैल को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया है। इमरान ने असेंबली भंग करने के बाद कहा था कि विपक्ष को उन्होंने नो बॉल पर आउट कर दिया है लेकिन कोर्ट के फैसले ने इमरान को नो बॉल पर हिट ​विकेट कर दिया है। कोर्ट ने नेशनल असेंबली को भंग करने के फैसले को असंवैधानिक करार दिया है।

चीफ जस्टिस ने कहा कि 28 मार्च को अविश्वास प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी लेकिन 3 अप्रैल को डिप्टी स्पीकर ने उसे खारिज करने का फैसला लिया जो असंवैधानिक है। उन्होंने ये राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का नेशनल असेंबली भंग करने का फैसला भी असंवैधानिक बताया है।

पाकिस्तान के इस सियासी संकट पर सुप्रीम कोर्ट ने 4 दिन तक दोनों पक्षों को सुना और 5 जजों की बेंच ने 5-0 से फैसला लेते हुए फिर से अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग कराने का आदेश दिया है। शनिवार को नेशनल असेंबली का फिर से सत्र 10 बजे सत्र बुलाने का आदेश दिया है और इस सत्र में फिर से अविश्वास प्रस्ताव को पेश किया जाएगा जिस पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। अविश्वास प्रस्ताव में इमरान खान की सरकार का गिरना तय माना जा रहा है, क्योंकि विपक्ष के पास 190 से ज्यादा सांसदों का समर्थन है।


कोर्ट ने कहा इमरान अविश्वास प्रस्ताव में हार जाते है हैं तो उन्हें इस्तीफा देना होगा और विपक्ष में बैठना होगा। अविश्वास प्रस्ताव पास होता है तो जल्द से जल्द नए प्रधानमंत्री का चुनाव कराया जाए और सियासी संकट को दूर करना होगा। राजनीति के जानकारों के अनुसार इमरान अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही अपना इस्तीफा दे सकते हैं या अंतिम समय तक सरकार बचाने का प्रयास करेंगे।

इमरान की अपनी पार्टी PTI के 2 दर्जन से ज्यादा सांसद बागी हो गए हैं और इसी वजह से विपक्ष का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पाकिस्तान में आज तक कोई भी पीएम अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर सका है। अगर इमरान अविश्वास प्रस्ताव के जरिए हटते हैं, तो वो पाकिस्तान के पहले पीएम होंगे जिनकी कुर्सी अविश्वास प्रस्ताव से जाएगी।