मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

आज की रात इमरान के लिए कत्ल की रात, नए पीएम का हुआ ऐलान

प्रकाशित: Mar 31, 2022 00:01रिपोर्ट: Navtej TV

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए आज की रात कत्ल की रात होगी और वह अपनी सरकार बचाने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। इमरान आज राष्ट्र को शाम 7.30 से 8.30 के बीच राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं और संभावन जताई जा रही है कि वह अपना इस्तीफा दे सकते हैं।

इमरान ने आपातकालीन बैठक बुलाई जिसमें वह बड़ा फैसला ले सकते है और पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर जावेद बाजवा इमरान के घर पहुंचे हैं। इस बैठक से पहले पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के डीजी भी मौजूद हैं। इमरान के मंत्री फवाद चौधरी ने कहा है कि उनकी सरकार पर किसी का खतरा नहीं है और पीएम इस्तीफा नहीं देंगे।

इमरान की सरकार में सहयोगी पार्टी MQM ने विपक्षी पार्टियों से हाथ मिला लिया है और इसी वजह से इमरान की सरकार पर खतरा ज्यादा बढ़ गया है। पीपीपी प्रमुख बिलावल भुट्टो जरदारी ने बताया कि संयुक्त विपक्ष और MQM के बीच एक समझौता हुआ है। इमरान खान के खिलाफ विपक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है और 31 मार्च को इस पर चर्चा होगी।


पाकिस्तान में 342 सांसद है और बहुमत के लिए 172 सदस्य चाहिए लेकिन MQM के इमरान खान का साथ छोड़ने के बाद विपक्ष के पास 175 से ज्यादा सदस्यों का समर्थन है। जबकि इमरान खान के पास अब 164 सदस्यों का समर्थन बचा है।