मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

होली बाद होगी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी गिरावट,जानें इसकी वजह

प्रकाशित: Mar 17, 2022 20:34रिपोर्ट: Navtej TV

यूक्रेन-रूस के बीच जंग 21वें दिन में पहुंच चुकी है। रूस का दावा है कि उसने यूक्रेन के 13500 सैनिकों की जान लेने के अलावा कई सैन्य उपकरणों को भी बर्बाद कर दिया है। तो वहीं दूसरी ओर अमेरिका समेत अन्य देशों के प्रतिबंधों से रूस की हालत भी पस्त होती जा रही है। इस बीच भारत की ओर से रूस के लिए राहत भरी खबर है।

Russia Vs Ukraine War LIVE News | India में सस्ता हो जाएगा Petrol

21 दिनों से युद्ध लड़ते-लड़ते रूस की हालत भी अब खराब होती जा रही है, आर्थिक स्थिति से जूझती रूस की तेल कंपनियां भारत को कच्चे तेल की कीमत पर 25 से 27 प्रतिशत तक की छूट की पेशकश कर रहीं हैं। रूस की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी रोसनेफ्ट से भारत अधिक मात्रा में कच्चा तेल खरीदता है। दिसंबर 2021 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत दौरे के दौरान रोसनेफ्ट और इंडिया ऑयल कॉर्पोरेशन के बीच 2022 के अंत तक नोवोरोस्सिएस्क बंदरगाह के जरिए भारत को 2 करोड़ टन तक तेल की आपूर्ति के लिए एक अनुबंध साइन किया था।

वहीं अब ऐसी संभावना बन रही है कि भारत रूस की ओर से दिए गए प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। इसके तहत रियायती दरों पर कच्चे तेल के साथ अन्य सामनों की खरीदारी की जा सकती है। गौरतलब है कि यूक्रेन पर आक्रमण को लेकर रूस पर कड़े पश्चिमी प्रतिबंधों के बीच, दो अधिकारियों ने कहा कि भारत रुपये-रूबल लेन-देन के माध्यम से खरीदारी के लिए एक रूसी प्रस्ताव लेने पर विचार कर रहा है। यहां बता दें कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद रूस पर एक के बाद एक आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर तेल आयात से लेकर कई तरह के प्रतिबंधों की बौछार कर दी है। जो कि रूसी अर्थव्यवस्था के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है।



भारत कच्चे तेल का बड़ा आयातक है और यह अपनी जरूरत का 85 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल बाहर से खरीदते हैं। रूस दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा तेल उत्पादक है, जो मुख्य रूप से यूरोपीय रिफाइनरियों को कच्चा तेल बेचता है। यूरोप के देश 20 फीसदी से ज्यादा तेल रूस से ही लेते हैं, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भारत अगर रूस से तेल खरीदता है तो तेल सस्ता हो सकता है।