आम जनता पर टूटा महंगाई का पहाड़, पेट्रोल-डीजल के साथ सिलेंडर हुआ महंगा
पिछले काफी लंबे समय से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की चर्चा हो रही थी और यह बात मंगलवार को सही साबित हो गयी है। पेट्रोल-डीजल के दाम में 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े हैं तो घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में भी 50 रुपए का इजाफा हुआ है। केंद्र सरकार ने 3 नवंबर को पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला किया था और इसके बाद सभी राज्यों ने भी एक्साइज ड्यूटी भी घटा थी। इससे आम आदमी को थोड़ी राहत मिली थी लेकिन एक बार कीमते बढ़ने से आम जनता को महंगाई को बढ़ा झटका लगा है। आखरी बार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम अक्टूबर 2021 को बदले थे।
Bihar: हत्या के बाद बिना कपड़ों के नाले में दफना दिया बच्ची का शव
रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम 137 डॉलर से ज्यादा हो गए है। इससे पहले 2008 में कच्चे तेल का दाम 140 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचा था। कच्चे तेल का दाम 1 दिसंबर 2021 को 68.87 डॉलर था और 7 मार्च 2022 को कच्चे तेल का दाम 139.13 डॉलर पहुंच गया।

जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है और इस बार सभी चीजों के दाम बढ़ने लगभग तय माने जा रहे हैं। विपक्ष बढ़ती महंगाई पर मोदी सरकार पर हमला बोल रही है। जयपुर में डीजल 83 पैसे और पेट्रोल 88 पैसे महंगा हुआ है और ऐसे में अब डीजल 91.53 रुपए और पेट्रोल 107.94 रुपए लीटर हो गया है।





