यमुना के प्रदूषण पर BJP ने किया केजरीवाल सरकार पर कटाक्ष
यमुना का प्रदूषण साल दर साल बढ़ता ही जा रहा हैं और यह प्रदूषण किसी से छुपा नहीं। वहीँ शुक्रवार से छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में श्रद्धालु यमुना नदी के घाटों पर पूजा करते या रहे हैं और अब इस को लेकर राजनीति और आरोप-प्रत्यारोपों का भी दौर शुरू हो चुका हैं| पश्चिमी दिल्ली के सांसद प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को यमुना में डुबकी लगाने की चुनौती दी और साथ ही आरोप लगाया कि गाजीपुर ढलाव घर का दौरा नहीं बल्कि नदी में प्रदूषण के मुद्दे से ध्यान हटाने की एक नई चाल है।
BCCI का ऐतिहासिक फैसला, पुरुष-महिला क्रिकेटर्स को मिलेगी समान फीस
भाजपा के सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार पर छठ पूजा से पहले यमुना से झाग हटाने के लिए उसमें जहरीले रसायन का छिड़काव करने का आरोप लगाया। उनका कहना हैं कि दिल्ली सरकार यमुना नदी में जहरीले रसायन का छिड़काव करके यमुना को साफ करने में अपनी असफलता को छिपाने की कोशिश कर रही है।

वहीँ बीजेपी के आरोपों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक ने कहा कि भाजपा नेताओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के बारे में कुछ सीखना चाहिए। दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने अपने एक ट्वीट में कहा कि केंद्र की “नमामि गंगे” पहल के तहत यमुना में एक एंटी-फोमिंग एजेंट का उपयोग करने का भी सुझाव दिया दिया गया था और बताया गया था कि हर रसायन ज़हर नहीं होता है और कहा कि हम छठ पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ घाट और झाग मुक्त यमुना मुहैया कराएंगे।






