प्रधानमंत्री मोदी ने गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को किया संबोधित
शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित किया। इसी दौरान मोदी ने कहा कि सभी राज्य देश को बेहतरीन बनाने के लिए एक साथ मिलकर कार्य करें, देशवासियों के प्रति राज्य का यह दायित्व बनता हैं। इसी के साथ उन्होंने कहा कि एक राज्य दूसरे से सीखे और प्रेरणा ले। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि त्योहारों के दौरान विभिन्न चुनौतियों के बीच देश की एकता को मजबूत करना आपकी तैयारियों का प्रतिबिम्ब हैं और कानून-व्यवस्था राज्यों की जिम्मेदारी है लेकिन ये देश की एकता और अखंडता से भी जुड़ी हुई हैं।
Terence और Nora के वायरल विडियो पर एक बार फिर लुईस ने दी सफाई!

पीएम ने कहा कि इन पंच प्राणों का महत्व आप अच्छे से जानते हैं, समझते हैं, ये एक विराट संकल्प है, जिसको सिर्फ और सिर्फ सबके प्रयास से ही सिद्ध किया जा सकता हैं-
1- विकसित भारत का निर्माण
2- नागरिक कर्तव्य
3- विरासत पर गर्व
4- एकता और एकजुटता
5- गुलामी की हर सोच से मुक्ति

वहीँ पीएम मोदी ने कहा कि आजादी का अमुत महोत्सव हमारे समक्ष हैं आने वाले 25 वर्ष देश की अमुत पीढ़ी के निर्माण के लिए हैं। इस शिविर में पुलिस बलों के आधुनिकीकरण, साइबर अपराध प्रबंधन,, पदार्थों की तस्करी,आपराधिक न्याय प्रणाली में आईटी के बढ़ते उपयोग, भूमि सीमा प्रबंधन, तटीय सुरक्षा, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इस शिविर में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, गृह सचिव और पुलिस महानिदेशक और सीएपीएफ और सीपीओ के महानिदेशक भी शामिल हुए हैं।





