मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

PM मोदी मोरबी के अस्पताल में करेंगे घायलों से मुलाकात

प्रकाशित: Nov 01, 2022 17:57रिपोर्ट: Navtej TV

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी के दौरे पर जाएंगे. इस दौरान पीएम मोदी मोरबी ब्रिज घटनास्थल का दौरा करेंगे. वे अस्पताल जाकर हादसे में घायल लोगों से मुलाकात करेंगे. उनके दौरे से पहले अस्पताल को चमकाया जा रहा है. अस्पताल में रंगाई पुताई की जा रही है. अस्पताल का कोना कोना चमकाया जा रहा है. जो वाटर कूलर महीनों से काम नहीं कर रहा था और जंग खा रहा था, उसकी जगह नए वाटर कूलर रखे गए हैं.

थाने में Video बनाना अपराध है या नहीं? जाने क्या कहता है संविधान!


दर्जनों सफाई कर्मचारी एक साथ झाडू लेकर तैनात हो गए हैं. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि PM मोदी की तस्वीर में कोई कमी न रहे, इसका इंतजाम हो रहा है. जिस वार्ड में पीएम के आने की उम्मीद है वहां आनन फानन में नये बेड लगा दिए गए. आप पार्टी ने भी इसे फोटोशूट की तैयारियां बताकर तंज कसा है| पीएम मोदी ने अपने गुजरात दौरे के दौरान इस हादसे पर देर शाम एक हाई लेवल मीटिंग की और राहत और बचाव कार्यों की जानकारी लेकर दिशा-निर्देश दिए. पीएम मोदी ने अधिकारियों को पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद करने को कहा है. मोरबी दौरे पर पीएम मोदी के साथ सीएम भूपेंद्र पटेल और आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे