राष्ट्रपति मुर्मू के बयान पर उदित राज का विवादित ट्वीट
हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के गुजरात दौरे पर गयी थी | इसी दौरान महात्मा गांधी को पुष्पांजलि देने के लिए साबरमती आश्रम में भी शिरकत की, अपने संबोधन के दौरान मुर्मू ने कहा कि भारत को 70 प्रतिशत भाग नमक गुजरात से प्राप्त होता हैं तो हम आसानी से कह सकते हैं कि भारत गुजरात का नमक खा रहा हैं|
High Speed “वंदे भारत ट्रेन” हादसे का शिकार!

इस पर कांग्रेस नेता उदित राज ने देश की पहली दलित महिला राष्ट्रपतिको लेकर विवादित बयान दिया और कहा “द्रौपदी मुर्मू जी जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले। चमचागिरी की भी हद्द है । कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं । खुद नमक खाकर ज़िंदगी जिएँ तो पता लगेगा।“ इसी के साथ उदित राज एक और ट्वीट करते हुए कहा कि ये उनका निजी बयान हैं कांग्रेस पार्टी का नहीं, द्रौपदी मुर्मू नेआदिवासी के नाम पर बोट लेकर उम्मीदवार बनी हैं क्या राष्ट्रपति बनने से वह अब आदिवासी नहीं रही , रोना आता हैं जब एससी/एसटी के नाम से पद पर जाते हैं

आपको बता दें कि उदित राज के बयान पर बीजेपी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला हैबीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि उदित राज ने जिन शब्दों का प्रयोग किया हैं वह बहुत ही निराशाजनक और चिंताजनक हैं ऐसे पहली बार नहीं हुआ क्योकि अधीर रंजन भी ऐसा कर चुके हैं





