मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदार मल्लिकार्जुन खड़गे ने थमाया इस्तीफा…

प्रकाशित: Oct 01, 2022 14:58रिपोर्ट: Navtej TV

राज्यसभा के विपक्ष नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को इस्तीफा सौंप दिया। कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार खड़गे ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ के सिद्धांत के अनुरूप अपना इस्तीफा दिया है , शुक्रवार को ही कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए खड़गे ने नामांकन किया था|

राष्ट्रिय अध्यक्ष की रेस से Gehlot हुए आउट तो Digvijay की हुई Entry, Rajasthan का फैसला जल्द

बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे सबसे प्रबलउम्मीदवार है, और इस दौड़ में उनका सीधा मुकाबला शशि थरूर और पूर्व मंत्री के. एन. त्रिपाठी से होने वाला हैं| नामांकन के अंतिम दिन ही तीनों नेताओ ने अपने नाम दर्ज कराये हैं झारखण्ड से ताल्लुक रखने वाले खड़गे को वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कमलनाथ ने अपना समर्थन देने का ऐलान कर दिया है |

​​​​​​​

आपको बता दे कि 80 साल के मल्लिकार्जुन खड़गे को राजनीति में 50 साल हो गये है और अब तक वह 9 बार विधायक और 3 बार सांसद भी रह चुके हैं| नामांकन में कांग्रेस के दिग्गज नेताओ के अलावा 14 सेट भी जमा कराए गऐ है। खड़गे के प्रस्तावकों में अशोक गहलोत, दिग्विजय सिंह, ए के एंटनी, अंबिका सोनी, मुकुल वासनिक, मनीष तिवारी तथा जी-23 के सदस्य भी शामिल है| शशि थरूर ने भी नामांकन में 5 सेट जमा कराए है| कांग्रेस अध्यक्ष पद की इस दौड़ में खड़गे को सबसे पसंदीदा उम्मीदवार बताया जा रहा हैं और शशि थरूर को भी दावेदारी में मजबूत बताया जा रहा है| शुक्रवार को नामांकन करने का आखिरी दिन था शनिवार को नामांकनों कि जांचकी जाएगी और 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम ले सकते है| कांग्रेस अध्यक्ष पद के के अनुसार एक से अधिक उम्मीदवार होने पर मतदान 17 अक्टूबर को किये जायेगे और परिणाम 19 अक्टूबर को घोषित किये जायेएगे|