मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

चर्चा का विषय बना नमक, देशभर में गुजरात से मंगाया जाता हैं

प्रकाशित: Oct 08, 2022 20:24रिपोर्ट: Navtej TV

देशभर में नमक का उत्पादन सर्वाधिक गुजरात में होता हैं और सेंधा नमक के लिए पाकिस्तान पर निर्भर रहना पड़ता हैं पाकिस्तान में सेंधा नमक का उत्पादन सबसे अधिक होता हैं | नमक आजकल बड़ी चर्चा में हैं गुजरात के दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नमक पर बयान और कांग्रेस नेता उदित राज का उस पर विवादित ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ हैं |

Nasik में Bus में लगी आग, 11 जिंदा जले, 38 की हालत गंभीर


हाल ही में द्रौपदी मुर्मू गुजरात के दौरे पर गयी थी वहाँ उन्होंने संबोधन के दौरान नमक का ज़िक्र किया और कहा कि देश का 76 प्रतिशत नमक गुजरात में बनता हैं, इस बयान पर कांग्रेस नेता उदित राज ने ट्वीट कर लिखा, द्रौपदी मुर्मू जैसा राष्ट्रपति किसी देश को न मिले. चमचागिरी की भी हद्द है. कहती हैं 70% लोग गुजरात का नमक खाते हैं खुद नमक खाकर जिंदगी जिएं तो पता लगेगा |


आंकड़ों के मुताबिक देश में नमक का उत्पादन सबसे ज्यादा गुजरात में ही होता है तथा विश्व में नमक का सर्वाधिक उत्पादन चीन और अमेरिका के बाद भारत में होता हैं | 2021-22 में देशभर में 266 लाख टन से ज्यादा नमक का उत्पादन हुआ था.

​​​​​​​

इसमें से 227.65 लाख टन मतलब 85% नमक का उत्पादन गुजरात में हुआ था. गुजरात के बाद सबसे अधिक नमक का उत्पादन तमिलनाडु 17.21 लाख टन और राजस्थान में 16.90 लाख टन नमक का उत्पादन हुआ हैं |