बीजेपी नेता तेजिंदर और कवि कुमार विश्वास के लिए राहत भरी खबर
बीजेपी नेता तेजिंदर और कवि कुमार विश्वास के खिलाफ पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने दाखिल एफआईआर को रद्द कर दिया गया हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ बयान देने के जुर्म में दोनों नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया, इस मामले की पूछताछ के लिए पुलिस की टीम गाजियाबाद कुमार विश्वास के घर पहुंची, वहीँ दिल्ली से तेजिंदर बग्गा को गिरफ्तार कर लिया गया था।
कभी देखा था ऐसा Jugad? Up के रोडवेज बस के Driver का Desi Jugad Viral

पंजाब पुलिस ने बग्गा के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने और दुश्मनी को बढ़ावा देने के अपराध में मामला दर्ज किया गया यह मामला आप नेता सन्नी अहलूवालिया की शिकायत पर दर्ज किया गया। एक अप्रैल को दर्ज की गयी इस शिकायत के मुताबिक 30 मार्च को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के आवास के बाहर जाकर बीजेपी के युवा प्रदर्शन में हिस्सा लेने और भड़काऊ टिप्पणी देने का भी आरोप लगया। पंजाब पुलिस ने बग्गा को मई माह में अपनी गिरफ्त में ले लिया गया और कुछ समय पश्चात् दिल्ली पुलिस उन्हें राष्ट्रीय राजधानी ले गयी। इससे पहले मई में अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ विवादित बयान देने पर पंजाब और हरियाणा कोर्ट ने कुमार विश्वास की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी, जब कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर अगलावदियों का समर्थन देने का आरोप लगया था। कुमार विश्वास ने अपनी खिलाफ दर्ज मामले को निरस्त करने के लिए हाईकोर्ट का रुख लिया।





