मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

खड़गे के सर पर सजा कांग्रेस अध्यक्ष पद का ताज..

प्रकाशित: Oct 19, 2022 22:07रिपोर्ट: Navtej TV

राजस्थान में कांग्रेस अध्यक्ष पद का सियासी संग्राम थम चुका हैं चुनाव के नतीजे जारी हो चुके हैं नामांकन के एक दिन पहले मैदान में उतरे मल्लिकार्जुन खड़गे ने शशि थरूर को अध्यक्ष पद के चुनाव में हरा दिया हैं , आख़िरकार कांग्रेस पार्टी को24 साल बाद नया अध्यक्ष मिल गया है खड़गे ने शशि थरूर को करीब सात हजार वोट से मात दी हैं जानकारी के अनुसार खड़गे को 7 हजार 897 वोट मिले। वहीं, शशि थरूर को एक हजार 72 वोट ही मिल पाए हैं 416 वोट रिजेक्ट कर दिए गए। इस पद के पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने जा रहे थे. लेकिन राजस्थान में हुए सिसायी ड्रामे के बाद गहलोत ने अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया|

दीपावली के अवसर पर युवाओं को प्रधानमंत्री की भेंट


इस चुनाव में जीत के साथ ही खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले65वें नेता बन गए हैं। खड्गे कांग्रेस अध्यक्ष बनने वाले दूसरे दलित नेता हैंजानकारी के अनुसार आपको बता दें कि आजादी के बाद 75 साल में से 42 साल तक पार्टी की कमान गांधी परिवार के पास रही और वहीं, 33 साल पार्टी अध्यक्ष की बागडोर अन्य नेताओं के पास रही।


राहुल ने भारत छोड़ो यात्रा के दौरान कहा कि 'कांग्रेस अकेली ऐसी पार्टी है, जिसमें इलेक्शन होता है और उसका अपना इलेक्शन कमीशन है। मैंने कांग्रेस इलेक्शन कमेटी के चेयरमैन मधुसूदन मिस्त्री के साथ काम कियाऔर सारे मामले उनकी नजर में लाए गए हैं और वही उन मामलों पर एक्शन लेंगे।हर कोई काँग्रेस चुनाव के बारे में पूछता हैं मुझे काँग्रेस पर फक्र हैं जिसमें ओपन चुनाव हो रहें हैं| इससे पहले हुए साल 1998 कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव में सोनिया गाँधी का सीधा मुकाबला जितेन्द्र प्रसाद से था, उस समय सोनिया गाँधी को 7,448 वोट प्राप्त हुए वहीँ जितेन्द्र प्रसाद को केवल 94 वोटों की प्राप्ति हुयी