केंद्र की चेतावनी, भीषण गर्मी में इन राज्यों में पैदा होगा बिजली संकट, राजस्थान भी शामिल
गर्मी के मौसम में बिजली जाने पर लोगों को कई प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ता है लेकिन इस बार गर्मी इतनी तेज है कि इसका प्रकोप मार्च महीने में ही देखने को मिल गया था। बिजली संकट को देखते हुए केंद्रीय मंत्री ने स्वीकार किया है कि आने वाले दिनों में कई राज्यों में कोयले की कमी के कारण बिजली संकट का सामना करना पड़ सकता है।
महाराष्ट्र में छिपकली के साथ गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार!
देश के कई राज्यों से कोयले की कमी की होने की बात सामने आ रही है और इसी वजह से केंद्र सरकार ने उन राज्यों को चेतावनी जारी कर दी है। यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, आंध्रा और तमिलनाडु समेत 10 राज्यों में कोयले की किल्लत के कारण आने वाले दिनों में बिजली संकट पैदा हो सकता है।
केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने साफ कहा है कि आंध्रा, राजस्थान और तमिलनाडु में कोल की कमी है लेकिन अन्य राज्यों में अभी इतनी कमी नहीं है। जिन राज्यों में कोयले की कमी है उसकी वजह भी साफ है कि वह आयात पर निर्भर है और आयात वाले कोयले के दाम तेजी से बढ़े है। देश में कोयले की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है और इसी वजह से कोयले की कमी हुई है। वर्तमान में देश के पास 9 दिन का कोयला बचा है जो पहले 15 दिन का था।

गर्मी के मौसम में बिजली की खपत ज्यादा बढ जाती है और इस बार गर्मी इतनी तेज है कि इसकी मांग अन्य सालों के मुकाबले बहुत ज्यादा है। देश के करीब 10 राज्यों को कोयला संकट का सामना करना पड़ सकता है। कई राज्य अभी से ही कोयली की ज्यादा मांग कर रहे है।





