कोरोना की चौथी लहर शुरू, बिजली संकट गहराया तो पीएम मोदी को दी ये नसीयत
चौथी लहर का खतरा
भारत में कोरोना के केस एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगे है। अगर बात करें पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए मामलों की तो इनकी संख्या 3 हजार के पार चली गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 32 है। भारत में अब कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 17 हजार के पार होने वाले है। भारत में रिकवरी रेट 98% हैं। कोरोना की बढ़ती रफ्तार से चौथी लहर का खतरा भी बढ़ने लगा है और पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया है कि वे सावधानी रखे और समय पर टीका जरूर लगवाए।
बेलगाम हुई महंगाई
कोरोना काल के बाद महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और आए दिन बढ़ते दाम के कारण जीना मुश्किल हो गया है। दूध, सब्जी,सिलेंडर, खाने का तेल, किराया, रिचार्ज के साथ पेट्रोल और डीजल के दाम में आग लगी हुई है। मकान का किराया, बिजली-पानी बिल या बच्चों की स्कूल फीस ने तो आम आदमी को निचोड़ कर रख दिया है।

पीएम मोदी की सलाह पर भड़के विपक्षी सीएम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को कम करने के लिए पीएम मोदी ने सभी सीएम से वैट कम करने की बात कही थी। लेकिन इसके बाद गैर बीजेपी शासित सीएम ममता बनर्जी, उद्धव ठाकरे और केसीआर ने दिया PM मोदी पर जमकर पलटवार किया है।पीएम ने तेल की कीमतों का भी जिक्र किया और कहा कि कुद राज्य लोगों को राहत देने का काम कर सकते हैं।
राजस्थान में बिजली संकट
राजस्थान में बिजली संकट को देखते हुए बिजली कटौती का फैसला किया है। संभाग मुख्यालयों पर एक घंटे, जिला मुख्यालयों पर दो घंटे बिजली कटौती की जाएगी। जयपुर में सुबह 7 से 8 बजे तक अन्य जगह 8 से 9 बजे तक पावर कट रहेगा। नगरपालिका क्षेत्रों और कस्बों में तीन घंटे कटौती सुबह 6 से 9 बजे तक होगी। राजस्थान में बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ गई है और इसी वजह से बिजली कटौती का फैसला किया गया है। कोयले की कमी के कारण पावर प्लांट में प्रोडक्शन बुरी तरह प्रभावित हुए है।





