कांग्रेस की डूबती नैया को पार लगाने आए प्रशांत किशोर, जल्द लेंगे बड़ा फैसला
5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन इसके बाद लगने लगा की अब कांग्रेस को कुछ नया करने की जरूरत है। मोदी सरकार और बीजेपी के प्रभाव को कम करने के लिए सबसे बड़े चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस को बड़े फैसले लेने की बात कही थी।
UP से शुरू हुआ बाबा का Buldozer अब पहुंचा इन BJP शासित राज्यों ने..मचा रहा है भारी तबाही
लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अब तय कर लिया है कि उनको फिर से खड़ा करने के लिए प्रशांत किशोर की जरूरत है। इस बीच प्रंशात किशोर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के साथ उनके आवास पर बैठक रहे हैं। इस बैठक में केसी वेणुगोपाल भी शामिल हैं और इस बार लग रहा है कि प्रशांत किशोर कांग्रेस के साथ जुड़ सकते हैं।
2024 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए गांधी परिवार के साथ इस तहर की बैठक करना बहुत कुछ कह रही है। कांग्रेस गुजरात चुनाव के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर पीके के साथ बात करेगी। कांग्रेस की सरकार देश में केवल दो राज्यों में बची है जो सभी के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि प्रशांत किशोर की बातचीत केवल गुजरात चुनावों को लेकर हो रही है।

ममता बनर्जी की बंगाल जीत के बाद पीके और गांधी परिवार के साथ दूनिया बढ़ गयी थी। बंगाल में टीएमसी की जीत में पीके की बड़ी भूमिका रही थी। पीके ने राहुल गांधी पर कटाक्ष किया था इसके बाद लगा की वह कांग्रेस के साथ नहीं जाएंगे। लेकिन इस मुलाकात के बाद लग रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस के साथ जुड़ सकते हैं।
गुजरात में पिछले दिनों कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हार्दिक पटेल ने हाईकमान को लेकर बड़े आरोप लगाए थे। इसके बाद कांग्रेस ने इस बात का अंदाजा लगा लिया है कि चुनावों से पहले ही नेता ऐसी बाते कर रहे है तो चुनावों में क्या होगा। पीके ने जिस भी पार्टी के साथ काम किया है उसको कभी निराश नहीं किय है और इसी वजह से हर पार्टी उनको अपने साथ जोड़ने का प्रयास करती है।





