मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

अग्निपथ योजना से जल उठा देश, बीजेपी नेताओं के घर के साथ दफ्तारों पर हमला

प्रकाशित: Jun 17, 2022 23:15रिपोर्ट: Navtej TV

जैसे ही सरकार ने अग्निपथ लॉन्च की कई शहरों में प्रदर्शन और विरोध की चिंगारी धधक उठी। सेना में भर्ती होने का सपना संजोये कई राज्यों के नौजवान सड़क पर उतर आए। सरकार ने 4 साल के लिए अग्निपथ योजना को आकर्षक और इन्क्रीमेंट बताकर लागू तो किया लेकिन ये युवाओं को रास नहीं आई, जिसकी वजह से बिहार से लेकर हरियाणा, राजस्थान, यूपी, एमपी, तेलंगाना में अभ्यर्थियों का तांडव देखा जा रहा है। बिहार में ये बवाल बढ़ता ही जा रहा है, कई ट्रेनों को आग के हवाले करने के बाद अब ये प्रदर्शनकारी बीजेपी नेताओँ के घरों पर भी हमला कर रहे है, देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट।

केंद्र सरकार की 'अग्निपथ योजना' का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. आज लगातार तीसरा दिन है जब इस योजना के विरोध में उग्र प्रदर्शन हो रहे हैं. बिहार के कई जिलों में आगजनी की खबरें आईं हैं. प्रदर्शनकारियों ने चार जगहों पर ट्रेनों में आग लगा दी है, यहीं नहीं बिहार के बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने राज्य की उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रेणु देवी और राज्य बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल के घर पर हमला बोल दिया है. प्रदर्शनकारी अग्निपथ योजना में बदलाव किए जाने के बाद भी बहाली की पुरानी पद्धति को लागू करने की मांग कर रहे हैं.

गधी का दूध बेचकर मालामाल हुआ ये शख्स, जाने एक दिन की कमाई!

यहीं आंदोलनकारी युवा बिहार के बक्सर, समस्तीपुर, सुपौल, लखीसराय और मुंगेर और उत्तर प्रदेश के बलिया, बनारस, चंदौली में हंगामा कर रहे हैं. कई जगहों पर प्रदर्शनाकिरयों ने ट्रेनें फूंकी गई और रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ की गई। देशभर में अग्निपथ योजना के बढ़ते विरोध को देखते हुए सरकार ने इसमें थोड़ा संशोधन करते हुए इस साल के लिए अधिकतम उम्र की सीमा को 21 साल से बढ़ाकर 23 साल कर दिया गया लेकिन आंदोलनकारियों इसे तुरंत वापस लेने की मांग कर रहे है।

वहीं कई राजनीतिक दलों ने भी इस स्कीम को वापस लेने की मांग की है। वहीं मोदी सरकार इस योजना को किसी भी हालात में वापस नहीं लेना चाहती क्योंकि अगर ऐसा होता है तो ऐसा तीसरी बार होगा जब कोई अध्यादेश लाने के बाद सरकार उसे वापस ले, पहला जजों की नियुक्ति को लेकर कॉलेजियन सिस्टम का विरोध हुआ जिसके बाद सरकार को इसे वापस लेना पड़ा, वहीं दूसरा 3 कृषि कानून लागू करना विरोध के बाद इसे भी वापस लेना पड़ा।


वहीं अग्निपथ योजना पर बवाल के बीच सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कहा कि जल्द ही भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी. उन्होंने कहा कि 2022 में अग्निपथ योजना के तहत आयु सीमा को 21 से बढ़ाकर 23 वर्ष करने का सरकार का निर्णय उन युवाओं को अवसर प्रदान करेगा जो बल में शामिल होने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना महामारी के कारण ऐसा नहीं कर सके. वहीं, एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा कि अगले शुक्रवार यानी 24 जून से भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।