मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

Black Day: पुलवामा हमला ना भूलेंगे और ना माफ करेंगे, जानें हमले का पूरा सच

प्रकाशित: Feb 14, 2022 16:04रिपोर्ट: Navtej TV

पुलवामा हमले की आज तीसरी बरसीं है, आज 14 फरवरी का वो दिन है जब देश का सीना छलनी हुआ था, आंतिकयों ने हमारे देश के जवानों पर कायराना हमला किया था इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और कई गंभीर रूप से घायल भी हुए थे, तभी से ये दिन भारत के इतिहास में गहरे जख्म के निशान रह गया है, तो चलिये आपको बताते है जम्मू कश्मीर की उस दुखद घटना के बारे में..

पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी थी. इस टक्कर के बाद एक जोरदार धमाका हुआ और बस से जा रहे सीआरपीएफ के जवानों के क्षत विक्षत शरीर जमीन पर बिखर गए थे, हमले को अंजाम देने वाले आदिल, कारी यासिर, सज्जाद भट्ट, उमर फारूक, मुदसिर अहमद खान आदि सभी मारे जा चुके हैं,. इसमें NIA ने अहम भूमिका निभाई थी NIA ने अगस्त 2020 को पुलवामा हमले को लेकर साढ़े तेरह हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. इसमें 19 आरोपियों के नाम शामिल किए गए थे, जिनमें से 6 की मौत हो चुकी है. ये 6 आतंकी अलग-अलग ऑपरेशन में मारे गए।

पत्नी की मरने से पहले आखिरी इच्छा Ex Boyfriend से करना चाहती है Sex पति परेशान

NIA की चार्जशीट में बताया गया कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने आईएसआई समेत पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर साजिश रची और पुलवामा हमले को अंजाम दिया, पाकिस्तान के बहावलपुर के रहने वाले 4 आरोपियों ने आईएसआई समेत पाकिस्तान की सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर इस हमले की साजिश रची. इन चारों में मसूद अजहर और उसके दो भाइयों के अलावा मोहम्मद इस्माइल उर्फ लंबू भी शामिल था. पाकिस्तान से कश्मीर घाटी में करीब 20 किलो विस्फोटक भेजा गया. IED को घाटी में अमोनियम नाइट्रेट और नाइट्रो ग्लिसरीन के साथ असेम्बल करके और ज्यादा घातक बनाया गया। आरोपी शाकिर बशीर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि IED को असेम्बल करके कार में कैसे फिट करना है. शाकिर लेतपुरा, पुलवामा में फर्नीचर की दुकान चलाता है.

उसी ने CRPF के काफिले पर नज़र रखी और पल पल की जानकारी आतंक के सरगनाओं तक पहुंचाई, हमले के बाद आतंकियों की सफाई के लिए जम्मू कश्मीर में जवानों ने मिलकर संयुक्त अभियान चलाया. सीआरपीएफ का दावा है कि इस अभियान में पिछले 2 साल में जम्मू कश्मीर में 375 आतंकियों को मार गिराया गया है। भारत ने बदला लेने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट स्ठित जैश कैंप पर महज 12 दिनों के अंदर हमला किया. CCS की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान से बदला लेने के लिए ऑप्शन दिए गए.


उरी हमले के बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक का फैसला लिया था, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से NSA अजित डोभाल को इस प्लान की जिम्मेदारी दी गई. 25 फरवरी की शाम ऑपरेशन में हिस्सा ले रहे लोगों के फोन बंद कर दिए गए. पीएम मोदी, एनएसए अजित डोभाल और बीएस धनोआ लगातार हर अपडेट की जानकारी ले रहे थे.

26 फरवरी की देर रात मिराज 2000 ने ग्वालियर से उड़ान भरी तो आगरा, बरेली के एयरबेस को भी अलर्ट पर रखा गया. इस दौरान पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम पर निगाह रखने को कहा गया. 12 मिराज विमान सुबह करीब तीन बजे पाकिस्तानी सीमा में दाखिल हुए और बालाकोट में बम बरसाने शुरू कर दिए. इस दौरान पाकिस्तान के एफ16 विमान एक्टिव हो गए लेकिन तबतक भारत की वायुसेना अपना काम कर चुकी थी।

भारतीय वायुसेना ने बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के ठिकाने तबाह कर दिए थे. दावा किया गया था कि इस हमले में सैकड़ों आतंकियों को मार गिराया गया, पुलवामा हमला देश की अस्मिता पर चोट था, जिसका देश ने बदला लिया, यहीं एक वो घटना थी जिसने देश का रुख, देश की राजनीति का रुख मोड़ दिया, जिससे पाकिस्तान की दुनिया भर में आलोचना हुई और वो अलग-थलग पड़ गया।