मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

Reet Counselling start: इन दस्तावेजों के साथ बड़ी सावधानी से करें आवेदन, जानें पूरी प्रकिया

प्रकाशित: Jan 10, 2022 20:23रिपोर्ट: Navtej TV

शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा रीट भर्ती 2021 की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जिसमें 10 जनवरी से 9 फरवरी तक न्यूनतम पासिंग मार्क्स वाले सभी अप्लाई कर सकते हैं। सबसे पहले आवेदक को एसएसओ आईडी बनानी होगी इसके बाद ही आप आवेदन कर सकते हैं। सबसे पहले रिक्यूमेंट पोर्टल वाले ऑप्शन पर क्लिक करें और इसके बाद ONGOING RECRUITMENT पर RAJASTHAN PRIMARY AND UPPER PRIMARY SCHOOL TEACHER DIRECT पर क्लिक करना है। इसके बाद इसमें दी गयी जानकारी को भरना होगा।


रीट के जरूरी दस्तावेज

1. SSO ID
2. फोटो और हस्ताक्षर
3. 10वीं की अंकतालिका
4. 12वीं की अंकतालिका
5. Diploma करने की तारीख
6. रीट का परिणाम
7. आधार कार्ड नंबर

प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा जारी reet भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा निर्देश

1. आवेदन 10 जनवरी 2022 से 9 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

2. आवेदन करने के लिए sso id जरूरी है।

3. आवेदन में आपको प्राथमिकता वाले जिले भरने हैं जिनमें आपको नियुक्ति लेनी है।

4. tsp क्षेत्र के पदों के लिए वही आवेदन करें जो tsp एरिया में रहते हैं।

5. राजस्थान से बाहर के कैंडिडेट्स सिर्फ general में ही अप्लाई करें।

6. b.ed कैंडिडेट्स केवल लेवल 2 में ही अप्लाई करें।

​​​​​​​

7. सामाजिक विज्ञान के लिए वे सभी मान्य है जिनके पास ग्रेजुएशन में सामाजिक विज्ञान है।

8. कॉमर्स वाले विद्यार्थी-सामाजिक विज्ञान से करें आवेदन।

9. विज्ञान व गणित के लिए ग्रेजुएशन में विज्ञान व गणित होना जरूरी है।

10. हिंदी के लिए ग्रेजुएशन में हिंदी विषय होना चाहिए।

11.अंग्रेजी के लिए ग्रेजुएशन में अंग्रेजी विषय होना चाहिए।

12. मेरिट के लिए दो गुणा कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।