मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

REET: हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, रीट लेवल-1 से बाहर हुए बीएड अभ्यर्थी

प्रकाशित: Nov 25, 2021 14:24रिपोर्ट: Navtej TV

रीट भर्ती 2021 में बीएसटीसी-बीएड अभ्यर्थियों के विवाद पर जोधपुर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया है। इस फैसले के बाद रीट लेवल—1 में केवल बीएसटीसी अभ्यर्थी ही शामिल होंगे। इस फैसले के बाद बीएसटीसी अभ्यर्थी ने कोर्ट के फैसल पर खुशी जताई है।इससे पहले जोधपुर हाईकोर्ट में मामले पर सुनवाई पूरी हो गई थी और हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। सोमवार और मंगलवार दोनों दिन लगातार सुनवाई चली और राज्य सरकार और केंद्र सरकार के अधिवक्ताओं की ओर से पक्षा रखा गया।
रीट लेवल-1 से बीएड धारियों को बाहर करने की मांग को लेकर बीएसटीसी अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनका पक्ष मजबूती के साथ अदालत में नहीं रखा गया तो वह बड़ा आंदोलन करेंगे।

राज्य सरकार ने हलफनामा दायर कर कहा था कि लेवल-1 के पदों के मुकाबले पर्याप्त संख्या में बीएसटीसी अभ्यर्थी मौजूद हैं और इस वजह से एनसीटीई का नोटिफिकेशन राज्य में लागू नहीं होता है।
राजस्थान में जारी हुए रीट भर्ती 2021 के विज्ञापन में लेवल-1 के लिए बीएड डिग्रीधारियों को पात्र नहीं माना गया है। लेकिन एनसीटीई का नोटिफिकेशन का हवाला देकर बीएड अभ्यर्थी हाई कोर्ट पहुंच थे। बीएसटीसी अभ्यर्थियों ने भी हाई कोर्ट में एनसीटीई के नोटिफिकेशन को चुनौती दी है।