मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

RSS प्रमुख ने कहा हर मस्जिद में शिवलिंग नहीं, ज्ञानवापी पर कोर्ट का फैसला सर्वमान्य

प्रकाशित: Jun 03, 2022 16:38रिपोर्ट: Navtej TV

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने ज्ञानवापी विवाद को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि इस पर अदालत का फैसला सर्वमान्य होना होगा। उन्होंने कहा हर मस्जिद में शिवलिंग तलाशने की जरूरत नहीं है यह केवल नया विवाद खड़ा करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।

ना दूल्हा, ना बाराती फिर भी होगी शादी और सुहागरात, हनीमून पर जाएगी ये लड़की!

भागवत ने कहा कि आरएसएस पहले इस बात को साफ कर चुका है कि अयोध्या आंदोलन में संगठन की भागीदारी एक अपवाद थी लेकिन आने वाले दिनों में संघ ऐसे आंदोलन में शामिल नहीं होगा। ज्ञानवापी मस्जिद का मामला कोर्ट में चल रहा है।

इतिहास में हमारा योगदान नहीं है लेकिन पहले जो मुस्लिम आक्रांताओं ने इस प्रकार का काम किया था। कुछ ऐसी जगह है जो हिंदूओं के लिए बहुत धार्मिक भावना से जुड़ी है वहीं इस प्रकार के विवाद है। भागवत ने कहा ज्ञानवापी मस्जिद-काशी विश्वनाथ मंदिर विवाद में शामिल सभी लोगों को मिल बैठकर आपसी सहमति से रास्ता निकालना चाहिए।


ज्ञानवापी विवाद के बाद देश के कई शहरों में मस्जिद में शिवलिंग होने का दावा किया जा रहा है। कई लोग तो मस्जिदों की खुदाई की बात कह रहे हैं और इसी वजह से देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ता ही जा रहा है।