मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

गहलोत सरकार ने खोला सरकारी नौकरियों का पिटारा,रीट के पद 50 हजार...

प्रकाशित: Dec 03, 2021 12:03रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान में गहलोत सरकार ने बेरोजगारों के लिये सरकारी नौकरियों का पिटारा खोल दिया है। यह राजस्थान के बेरोजगारों के लिये बहुत अच्छा अवसर है। रीट भर्ती पद बढ़ाने की मांग पर भी सरकार विचार कर रही है और अगर रीट भर्ती में 50 हजार पद होते है तो यह रोजगार के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी होगी।

1. राजस्थान लोक सेवा आयोग 1000 कॉलेज लेक्चरर की भर्ती करेगा। इस भर्ती के लिये जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा और 2022 के अगस्त तक इस भर्ती को पूरा करने की कोशिश की जाएगी।
2. परिवहन विभाग में 197 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की प्रकिया शुरू हो गयी है। इसके लिये आवेदन 2 से 31 दिसंबर तक होगा। लिखित परीक्षा फरवरी 2022 में होना प्रस्तावित है।
3. APRO के 76 पदों पर भर्ती के लिये 2 दिसंबर से 31 दिसंबर तक करें आवेदन का मौका दिया गया है। लिखित परीक्षा 13 फरवरी तक होना प्रस्तावित है।
4. ASO के 218 पदों पर भर्ती के आवेदन जारी है और 20 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
5. राजस्थान पुलिस के 4438 पदों भर्ती की तैयारी शुरू कर दी गयी है।
6. ऊर्जा विभाग में भी 1500 से ज्यादा पदों पर भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।
7. रीट के पद 50 हजार करने पर भी सरकार विचार कर सकती है।
8. 1ग्रेड के 6 हजार पदों के लिये जल्द आवेदन प्रकिया शुरू होने वाली है।