मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

कांग्रेस के नए अध्यक्ष हो सकते है गहलोत, राजस्थान में हलचल हुई तेज

प्रकाशित: Aug 24, 2022 16:20रिपोर्ट: Navtej TV

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर साल भर से चल रही उठापठक अब खत्म होने वाली है और जल्द ही पार्टी को नया अध्यक्ष मिल सकता है। खबरों के माने तो संभावित अध्यक्षों की नियुक्ति में सबसे पहले राजस्थान की सीएम अशोक गहलोत का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में बना हुआ है।

इस खबर के बाद राजस्थान की राजनीति में जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। अब सवाल खड़ा हो रहा है कि राजस्थान में सीएम की कमान किसके हाथ में होगी। मुख्यमंत्री की दौड़ में सचिन पायलट का नाम सबसे आगे चल रहा है।

YOUTUBE पर देखा Video जेल में क्या-क्या होता है फिर Dost को उतारा मौत के घाट!

दिल्ली के एक वरिष्ठ नेताओं के अनुयार अभी तक गहलोत ने ने पायलट के नाम पर सहमती प्रकट नहीं की है और जैसे ही सहमती मिलती है तो सारी समस्या खत्म हो जाएगी।
पायलट के अलावा किसी दूसरे नाम पर भी विचार हो सकता है लेकिन ऐसा करना कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसानदायक साबित हो सकता है। राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार कर दिया है। सोनिया ने गहलोत से मुलाकात के बाद राहुल गांधी से मुलाकात की है।


कांग्रेस अध्यक्ष पद पर गहलोत की ताजपोशी अगले महीने की शुरूआत में करने की बात सामने आ रही है। हालांकि खुद गहलोत ने अध्यक्ष बनने से इनकार किया है लेकिन गांधी परिवार के फैसले को वह टाल नहीं सकते।