मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

जयपुर के रिसॉर्ट में अवैध हाई प्रोफाइल पार्टी, डांस बार में 13 महिलाओं सहित 80 लोग गिरफ्तार

प्रकाशित: Aug 22, 2022 14:28रिपोर्ट: Navtej TV

जयपुर से महज 25 किलोमीटर दूर सायपुरा गांव में स्थित फार्म हाउस में अवैध रुप से आयोजित कैसीनो व डांस बार पर पुलिस ने छापेमारी करके हाई प्रोफाइल पार्टी का खुलासा किया है। इस पार्टी में अय्याशी करने के लिए 2 लाख रुपए प्रति व्यक्ति के हिसाब से फीस रखी गई थी।

सुपरपावर की चाह में युवक बना हैवान 42 लड़कियों की कर दी हत्या!

फार्महाउस का मैनेजर मोहित सोनी जयपुर का है जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वीकेंड पर दो दिन के लिए यह फार्महाउस बुक करवाया गया था जिसमें कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। पुलिस ने 70 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और इसके साथ 13 डांस गर्ल को भी पकड़ा है।

मौके से 23 लाख रुपए की रकम भी बरामद की है। इसके अलावा शराब, हुक्के और लक्जरी कारों को जब्त किया है। पुलिस की गिरफ्तार में आए लोगों में कर्नाटक राज्य का पुलिस इंस्पेक्टर और एक तहसीलदार भी शामिल है। अवैध रुप से केसीनो, डांस बार, और जुआ सट्‌टा की खबर पुलिस को मिली थी। मनीष शर्मा इस तरह की हाई प्रोफाइल पार्टी आयोजित करवाता रहा है और उसने ही जयपुर में यह पार्टी करने की योजना बनाई थी।