मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

Rajasthan Police Recruitment: 10वीं पास भी करें जल्द आवेदन,जानें आवेदन की पूरी प्रकिया

प्रकाशित: Nov 10, 2021 14:20रिपोर्ट: Navtej TV
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 10.11.2021 यानी आज से शुरू हो गयी है और इसके आवेदन की अंतिम तारीख 3.12.2021 है। इस भर्ती के लिए 10वीं पास होना जरूरी है और आप इस भर्ती के लिए योग्य है तो आज ही अपना आवेदन भर सकते हैं। आवेदन करने के लिए आप राजस्थान पुलिस कांस्टेबल की आधिकारिक वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in या www.sso.rajasthan.gov.in पर जाकर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं।

इन पदों पर होगी भर्ती:
कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) - 4161 पदकॉन्स्टेबल (टेलीकम्युनिकेशन) - 154 पद, कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) - 100 पद, कॉन्स्टेबल (बैंड) - 23 पद

योग्यता :पुलिस कांस्टेबल के अलग—अलग पदों पर योग्यता भी अलग रखी गयी है। अगर आप जीडी और टेलीकॉम कॉन्सटेबल पद पर आवेदन करते है तो उन्हें बारहवीं पास होना जरूरी है लेकिकन कांस्टेबल (बैंड) पद के लिए दसवीं पास होना जरूरी है।
परीक्षा शुल्क: जनरल, ओबीसी और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए एसटी और एससी कैटेगरी के लिए 400 रुपए आवेदन शुल्क
आवेदन प्रकिया: आपको आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लॉगइन करनी होगी इसके बाद आपको आधार कार्ड, एक फोटो, अपने हस्ताक्षर और अंकतालिका को स्कैन करके अपलोड़ करना होगा। अगर आपका आवेदन भर जाता है तो उसके बाद आपको उसकी एक हार्डकॉपी निकालकर अपने पास सुरक्षित रखनी होगी क्योंकि एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए इसकी आवश्यकता पड़ेगी।