एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की 10 बड़ी खबरें
मंत्री ममता भूपेश का गृहमंत्री अमित शाह पर हमला
गृहमंत्री अमित शाह के जोधपुर दौरे पर कटाक्ष करते हुए महिला बाल विकास मंत्री ममता भूपेश ने कहा नेता तो आते.जाते रहेंगे। भाजपा के लोग देश को फासिस्टवादी ताकतों के आधार पर चलाने वाले हैं वो जनता से जुड़े मुद्दे पर तो बोलते नहीं हैं और हिन्दू.मुस्लिम की बातों पर बयानबाजी करते हैं।
बैंसला अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मंत्री चांदना पर फेंके जूते
कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की अस्थियों का विसर्जन पुष्कर के 52 घाटों किया गयाए इससे पहले गुर्जर भवन में स्थापित कर्नल बैंसला की मूर्ति का अनावरण किया गयाए इस कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए जैसे ही खेल मंत्री अशोक चांदना पहुंचे लोगों ने जूते और अन्य सामान फेंककर हंगामा खड़ा कर दिया।
बजरी के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं. हेमाराम
बजरी अवैध खनन को लेकर गुड़ामालानी के विधायक और वन मंत्री हेमाराम चौधरी एक बार फिर आक्रामक हुए हैं। उन्होंने राज्य सरकार को चेतावनी दे डाली है। कहा है. बजरी के नाम पर लूट बर्दाश्त नहीं करूंगा।
राजस्थान में एनआईए के 6 जगहों पर छापे
एनआईए ने आज सुबह पूरे उत्तर भारत में 50 से ज्यादा संदिग्ध जगहों पर छापेमारी की संगठित आतंकवादी गिरोह को पूरी तरह से खत्म करने के लिए यह ऑपरेशन चलाया गया है। राजस्थान के बीकानेर, नागौर, सीकर, श्रीगंगानगर में एनआईए ने छापेमारी की।
अग्निवीर की दौड़ में 7 ही पास
सेना भर्ती के लिए इस बार लागू की गई अग्निवीर भर्ती परीक्षा को अब पहले से ज्यादा कठिन कर दिया गया है। अलवर समेत भरतपुर और धौलपुर जिले की सेना भर्ती परीक्षा हो रही है। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है कि पिछले तीन दिनों में 11 हजार में से केवल 300 ही युवाओं का सिलेक्शन हो पाया है।
ज्वैलर परिवार की सास.बहू से तांत्रिक ने किया रेप
जयपुर में तंत्र.मंत्र और पूजा के नाम पर सास.बहू से रेप का मामला सामने आया है। भूत.प्रेत के साये और परिवार सदस्य की मौत का डर दिखाकर आरोपी सास.बहू से तीन साल तक रेप करता रहा।
किडनैप कर युवक की हत्या
जयपुर से किडनैप कर एक युवक की करौली में हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक की जमकर पिटाई के बाद अधमरी हालत में उसे करौली के टोडाभीम में फेंक दिया गयाए मृतक के भाई ने प्रेमिका के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए जवाहर सर्किल थाने में मामला दर्ज करवाया है।
राजस्थान के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट
राजस्थान में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। झालावाड़ जिले में 4 जगह बिजली गिरने से झुलसे 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं आज 20 जिलों में बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने सितम्बर में औसत से 109 प्रतिशत ज्यादा बारिश होने की संभावना जताई है।
लंपी कम होने तक चप्पल नहीं पहनेगी जयपुर हैरिटेज मेयर
जयपुर नगर निगम हैरिटेज में आज हवन के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिलाए जहां जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे शहर भाजपा के कार्यकर्ता और लंपी वायरस को खत्म करने के लिए यज्ञ करने पहुंचे कांग्रेस के पार्षद आमने.सामने हो गए। वहीं दूसरी तरफ मेयर मुनेश गुर्जर ने कहा कि लंपी का कहर कम होने तक वो चूते चप्पल नहीं पहनेंगी।





