एक क्लिक में पढ़े राजस्थान की दिनभर की 10 बड़ी खबरें
राजनीतिक नियुक्तियों की तीसरी लिस्ट जारी
राजस्थान में एक बार फिर राजनीतिक नियुक्तियों का दौर शुरू हो गया है। गहलोत सरकार ने तीसरे दौर की लिस्ट जारी का है जिसमें अकादमी, बोर्ड, आयोग, कमेटी में राजनीतिक नियुक्तियां की गई हैं। 8 अकादमियों में अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्तियां के अलावा 7 विधायकों और 1 पूर्व विधायक को भी नियुक्ति दी गई है।
राजस्थान यूनिवर्सिटी में नामांकन वापसी के दिन हंगामा
राजस्थान यूनिवर्सिटी में आज नामांकन वापसी के दिन जबरदस्त हंगामा हुआए स्क्रूटनी कमेटी ने । ABVP महासचिव और उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए। भड़के उम्मीदवार और एबीवीपी कार्यकर्ता मुख्य चुनाव अधिकारी के कक्ष में पहुंचे और जमकर हंगामा किया।
5 जिलों में NDRF की 17 टीमें तैनात
दो दिन की भारी बारिश ने राजस्थान में बाढ़ के हालात पैदा कर दिए हैं। कोटाए उदयपुर और भरतपुर संभाग के जिलों में बाढ़ के हालातों से निपटने के लिए जयपुर से अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वहीं धौलपुर और झालावाड़ में हजारों लोगों का रेस्क्यू करने के लिए सेना को उतारा है।
एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की आपात लैंडिंग
इंडियन एयरफोर्स के हेलिकॉप्टर की आज हनुमानगढ़ के खेत में आपात लैंडिंग करवाई गई। हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इसमें पायलट सहित सेना के 5 जवान सवार थे। गहलोत की मंत्रियों की नाराजगी बढ़ाएंगी उनकी परेशानी
राजस्थान में मंत्रियो की नाराजगी गहलोत के परेशानी बनी हुई हैए इस बार नाराजगी देखने को मिली खेल मंत्री अशोक चांदना की जो एक कार्यक्रम में मंच पर गहलोत से दूर जाकर बैठे तो गहलोत ने आगे आने के लिए कहा लेकिन खेल मंत्री कुछ देर तक आनाकानी का खेल करते रहे।
क्लेम पाने के लिए शख्स ने खुद को मरा हुआ किया साबित
1 करोड़ रुपए का क्लेम पाने के लालच में एक व्यक्ति ने खुद को दो बार मरा हुआ साबित कर दिया, यहीं नहीं इस फर्जीवाड़े के खेल में उसकी पत्नी ने भी साथ दिया। खुद को मरा हुआ साबित करने के लिए घर में 2 साल तक कैद रहा।
जयपुर के कई क्षेत्रों में कल नहीं आयेगा पानी
राजधानी जयपुर में कल 50 फीसदी क्षेत्र में पीने के पानी की सप्लाई नहीं होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से बीसलपुर जयपुर वॉटर सप्लाई लाइन पर बने पम्पिंग स्टेशन पर कई प्रकार की मरमत का कार्य किया जाएगा। इसी वजह से 24 अगस्त को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक के लिए शटडाउन करने का फैसला किया गया है।
विवाहिता ने फंदा लगाकर किया सुसाइड
जयपुर में एक विवाहिता ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस को मृतका के पास सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने पति से प्यार और उसे जेल नहीं भेजने की बात लिखी है। वहीं, मृतका की बहन ने पति के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।
सोनिया गांधी से मिले अशोक गहलोत
सीएम अशोक गहलोत ने दिल्ली में आज सोनिया गांधी से मुलाकात की है। गुजरात दौरे पर जाने से पहले गहलोत ने सोनिया गांधी से संगठन चुनावों और गुजरात विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की है। गहलोत ने राजस्थान को लेकर भी फीडबैक दिया है।
बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने की NUSI प्रत्याशी रितु को जिताने की अपील
राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव जीतने के लिए अब सेलिब्रिटीज की एंट्री शुरू हो गई है। इंटरनेशनल बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने एनएसयूआई प्रत्याशी रितु बराला के समर्थन में वीडियो जारी किया कर कहा रितु मेरी छोटी बहन है। आप सभी लोग उसे ज्यादा से ज्यादा वोट देकर विजय बनाएं।





