4 साल की बच्ची का हुआ पुनर्जन्म,9 साल पहले हुई मौत का खोला राज, लोग हुए हैरान
आपने अभी तक फिल्मों में इस प्रकार की कहानी देखी होगी जिसमें मरने के बाद इंसान किसी दूसरे के घर में जन्म लेता है लेकिन उसे अपने पिछले जन्म की बाते याद रहती है। पहले उस पर कोई विश्वास नहीं करता है लेकिन जब उसकी बात पिछले जन्म से मिलने लगती है तो सभी को हैरानी होती है। हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया है जो फिल्म नहीं हकीकत में है जहां एक लड़की को अपने पहले जन्म की बाते याद है।
राजस्थान के राजसमंद जिले से, जहां एक 4 साल की बच्ची का कहना है कि उसकी पिछले जन्म में जलने से उसकी मौत हो गई थी, अब उसना दोबारा जन्म हुआ है। राजसमंद जिले के नाथद्वारा से सटा गांव है परावल, यहां के रतनसिंह चूंडावत की 5 बेटियां हैं. वह एक होटल में नौकरी करते हैं. पिछले एक साल से उनकी सबसे छोटी बेटी 4 साल की किंजल बार-बार अपने भाई से मिलने की बात कह रही थी।
किंजल के दादा राम सिंह चुंडावत ने कहा कि उन्होंने पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया, लेकिन दो महीने पहले जब एक बार किंजल की मां दुर्गा ने किंजल को अपने पापा को बुलाने को कहा तो वह बोली पापा तो पिपलांत्री गांव में हैं. पिपलांत्री वही गांव है, जहां ऊषा नाम की एक महिला की जलने से मौत हो गई थी। किंजल के अभी के गांव से करीब 30 किलोमीटर दूर. अब किंजल कहती है कि वही ऊषा है, बच्ची की बातों से मां-बाप से लेकर रिश्तेदार और गांव वाले सब हैरान हैं. मासूम पिछले जन्म की जो बातें और किस्से बता रही है, वह सच निकले हैं।
वहीं उषा के गांव पिपलांत्री के लोगों का दावा है कि नौ साल पहले आग से जलकर उसकी मौत हो गई थी. किंजल के पुनर्जन्म की कहानी...बच्ची के जवाब और दावे से पूरा परिवार सन्न रह गया. मां दुर्गा के बार-बार पूछने पर किंजल आगे बताती है कि उसके मां-बाप और भाई समेत पूरा परिवार पिपलांत्री में ही रहता है. वह 9 साल पहले जल गई थी. इस हादसे में उसकी मौत हो गई और एंबुलेंस यहां छोड़कर चली गई..किंजल की कहानी सुनकर उसके पुनर्जन्म के भाई पंकज यहां पहुंचे और जैसे ही किंचल से मिला तो किंजल की खुशी का ठिकाना नही रहा, फोन में मां और ऊषा का फोटों देखकर वो फूट-फूटकर रोने लगी, और फिर किंजल अपने पुराने गांव में पहुंची तो उसकी मां ने बताया की. जिन महिलाओं को वो पहले जानती थी।
उनसे बात की, उसने दोनों छोटी बेटियों और बेटों से भी बात की और खूब दुलार किया, गीता ने बताया कि उनकी बेटी ऊषा 2013 में घर में काम करते वक्त गैस चूल्हे से झुलस गई थी. ऊषा के दो बच्चे भी हैं, अब किंजल और ऊषा के परिवार के बीच अनूठा रिश्ता बन गया. किंजल रोजाना परिवार के प्रकाश और हिना से फोन पर बात करती है. ऊषा की मां कहती हैं, ‘हमें भी ऐसा लगता है कि मानों हम ऊषा से ही बात कर रहे हों. ऊषा भी बचपन में ऐसे ही बातें करती थी।
किंजल के परिजनों ने पहले इसे बीमारी मानकर किंजल को डॉक्टर को भी दिखाया, लेकिन उन्होंने उसे पूरी तरह से स्वस्थ बता दिया. ऐसे में विशेषज्ञ डॉक्टर का कहना है कि कुछ बच्चों को पिछले जन्म की बातें याद रह जाती है, आपकी इस पुनर्जन्म की दास्तां को लेकर क्या राय है, हमें कमेंट बाक्स में जाकर जरूर बताये देश और दुनियां की तमाम खबरों के लिए देखते रहिये नवतेजी टीवी।





