रेप पर इन नेताओं के बिगड़े बोल,सुनकर आएगी आपको भी शर्म
महिलाओं के साथ रेप की घटना पर पूरा देश शर्मसार हो जाता है लेकिन कुछ नेता ऐसे होते है जो रेप की घटनाओं को लेकर ऐसे बयान देते है जो सभी को शर्मसार कर देते है। नेताओं के बयान पर जमकर राजनीति होती है लेकिन इसके बाद भी रेप की घटनाओं पर झूठे आंसू दिखाकर हमदर्दी दिखाते है। आज हम आपको उन नेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं जो रेप को लेकर अपनी घटिया सोच रखते है इसमें सभी राजनीतिक दलों के नेता शामिल है।
कांग्रेस विधायक रमेश कुमार
कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस विधायक रमेश कुमार ने तो रेप को लेकर ऐसा बयान दिया है जो बहुत ही शर्मनाक है। रमेश कुमार ने स्पीकर से कहा कि जब बलात्कार होना ही है, तो लेटो और मजे करो। कर्नाटक विधानसभा के अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भी इस पर एक्शन लेने की बजाय हंसते हुए इसे टाल दिया। सदन के बार विधायक की जमकर आलोचन हुई तो मांफी मांगकर इस विवाद से पल्ला झाड़ने का प्रयास किया।

सपा नेता मुलायम सिंह
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने भी रेप को लेकर ऐसा बयान दिया था जो उनकी महिलाओं की प्रति सोच को उजागर किया। मुलायम ने रेप के आरोपियों का बचाव करते हुए यह तक कह दिया था कि 'लड़के हैं, कभी-कभी लड़कों से गलतियां हो जाती हैं। इसके बाद कहा कि लड़कों को फंसाने के लिए ऐसे आरोप लगा दिए जाते हैं।
बलात्कार नहीं रूके तो लेट कर मजा लो, जानें पूरी खबर
एलजेडी नेता शरद यादव
एलजेडी नेता शरद यादव ने तो रेप से ज्यादा एक वोट की कीमत को बता दिया। अपने बयान में कहा कि आपकी बेटी की इज्जत से ज्यादा वोट की इज्जत होती है। बेटी की इज्जत जाने पर गांव और मोहल्ले की इज्जत जाएगी लेकिन वोट गलत गया तो देश और प्रदेश की इज्जत जाएगी।

सपा नेता तोता यादव
सपा नेता तोता राम यादव ने भी रेप जैसी घटनाओं को सही नहीं बताया और कहा कि रेप नहीं होता यह लड़का—लड़की की सहमति से होता है।
टीएमसी नेता चिरंजीत
चिरंजीत ने रेप की घटनाओं के लिए महिलाओं को जिम्मेदार बताया है। नेताजी ने कहा कि लड़कियों की स्कर्ट दिनों—दिन छोटी होती जा रही है और रेप के लिए लड़कियां ही जिम्मेदार है।





