शौचालय के पानी से बने समोसे के दिवाने थे लोग, ऐसे हुआ खुलासा तो उड़े होश
समोसे तो आप सभी को पंसद होंगे ही, समोसे लगभग हर किसी को पंसद होते है इसका कारण ये भी है कि ये आसानी से मिलने वाली चीज है और अमीर या गरीब कोई भी आसानी से खरीद भी सकता है क्योंकि इसके रेट भी वाजिब है और एक बड़ी बात ये भी कि जब किसी दुकान के समोसे आपको ज्यादा पसंद होते है तो लोगों वहीं जाकर खाना पसंद करते है लेकिन ये शायद भूल जाते है कि इसे बनाने वाले दुकानदार ने इसे कैसे बनाया होगा।
अब हम जो आपकों बताने जा रहे है वो समोसे को लेकर ऐसी चौंकाने वाली बात है कि शायद आपको समोसे ही नफरत हो जाए, मामला सऊदी अरब के जेद्दा शहर के रेस्टोरेंट का है, जहां एक 30 साल से चल रहे रेस्टोरेंट की सच्चाई सामने आने के बाद उसे बंद कर दिया गया, दरअसल, 30 सालों से ये रेस्टोरेंट समोसे और स्नैक्स बनाता रहा है लेकिन जो समोसे और स्नैक्स इस रेस्टोरेंट में बनते थे वो किसी हाईफाई किचन में नहीं बल्कि इसके शौचालय में बनाए जाते थे और समोसे और स्नैक्स में जो पानी यूज किया जाता था वो भी शौचालय का ही होता था।

सऊदी के स्थानीय मीडिया की अगर बात करे तो गल्फ न्यूज ने बताया कि जेद्दा नगर पालिका ने एक आवासीय भवन में चल रहे रेस्टोरेंट पर छापा मारा था, वहां देखा गया कि रेस्टोरेंट इन वॉशरूम में नाश्ता, भोजन आदि तैयार करता था. इससे भी बुरी स्थिति में खाने-पीने की वस्तुएं थीं, मांस और पनीर पर कीड़े और इल्लियां पाई गईं. कुछ सामान दो साल पुराना तक उपयोग में लाया जा रहा था. सऊदी अरब के कड़े कानूनों के तहत अब कार्रवाई की गई है, यहां के कर्मचारियों के पास हेल्थ कार्ड नहीं था. रेस्तरां के जरिए निवास कानून का भी पालन नहीं हुआ था. इसलिए रेस्तरां को बंद कर दिया गया है।



