बिहारी लड़के ने 1 मिनट के लिए कर लिया गूगल को हैक,जानें इसकी पूरी सच्चाई
सर्च इंजन Google को हैक करने के मामले बहुत कम बार देखने को मिलते है लेकिन इन दिनों एक खबर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें 1 मिनट के लिए गूगल को हैक करने की बात कही जा रही है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि हैक करने वाला एक बिहारी लड़का है जिसका नाम ऋतुराज बताया जा रहा है और इसके बाद उसे गूगल की ओर से करोड़ों रुपये का पैकेज मिलने का दावा किया जा रहा है।
BJP विधायक की बहू ने सुनाई दर्दभरी कहानी,देखें VIDEO
दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन Google को हैक करने वाला लड़का बिहार के बेगूसराय के रहने वाले ऋतुराज है जिसने Google की खामी का पता लगाया था। ऐसा करने वालों को कंपनी के तरफ से इनाम मिलता है। ऋतुराज ने जब गूगल में सिक्योरिटी बग खोजा तो कंपनी ने इसे गंभीरता से लिया।
लेकिन सोशल मीडिया पर फेक न्यूज वायरल हो गयी जिसमें गूगल को हैक करने का दावा किया गया और कंपनी उसे 3.66 करोड़ रुपये की नौकरी देने की बात कही। लेकिन जब इस मामले को लेकर ऋतुराज से जानकारी ली तो ऐसा कुछ नहीं हुआ का खुलासा हुआ। ऋतुराज ने बताया बग खोजने और हैक करने में अंतर होता है उन्होंने सिर्फ बग खोजा है।

इस फेक न्यूज फैलने की वजह से लोग इसे सच मानकर अपने सोशल मीडिया अकाउट पर डाल रहे हैं लेकिन उनको इस खबर की सच्चाई जानकर ऐसी न्यूज से बचना चाहिए।





