रूस ने दो प्रान्तों को घोषित किया स्वतंत्र देश, भारत ने जताई चिंता तो अमेरिका देगा करारा जवाब!
रूस ने यूक्रेन के दो प्रांतों लुहांस्क-डोनेस्टक को स्वतंत्र देश घोषित करने का ऐलान किया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने लुहांस्क-डोनेस्टक और अलगाववादियों के कब्जे वाले इलाके में सेना भेज दी है। पुतिन के इस कदम के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई है जिसमें इस विवाद को खत्म करने को लेकर चर्चा हो रही है।
बार बालाओं के साथ लगा रहे थे ठुमके, पुलिस ने धर दबोचा
इस विवाद में भारत ने भी अपना रूख साफ कर दिया है और कहा कि विवाद का समाधान बातचीत के जरिए होना चाहिए। अगर दोनों देशों में टकराव बढ़ता है तो यह पूरी दुनिया के खतरा होगा। अमेरिका ने कहा कि रूस यूक्रेन पर कब्जा करना चाहता है और वह कभी भी हमला कर सकता है। रूस का यह कदम एक बहाना है उसका असली मकसद तो और कुछ है।
Hijab के खिलाफ Post लिखने पर Bajrang Dal कार्यकर्त्ता की हत्या, इलाके में तनाव
अगर रूस ज्यादा घुसपैठ करता है तो उसे करारा जवाब देना चाहिए। मौजूदा समय में सभी देशों को इस मशले पर अपनी राय रखनी चाहिए। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए भारत ने अपने नागरिकों को बाहर निकालने की प्रकिया तेज कर दी है। UNSC की मीटिंग में यूक्रेन ने रूस पर जमकर हमला बोला है। लेकिन रूस अपनी हरकतो से बाज नहीं आता है तो वह जवाब देंगे।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस.तिरुमूर्ति ने कहा दोनों देशों की सीमा पर बढ़ता तनाव चिंता का विषय है। अमेरिका , फ्रांस और जर्मनी इस मामले पर अपनी नजर लगाए बैठे है उचित समय पर सही फैसला लेने की बात कह रहे हैं। यह विवाद बढ़ता है तो वह दिन दूर नहीं जब दुनिया को फिर से इस जंग के कारण नुकसान उठाना पड़ेगा।





