मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

यूक्रेन ने दिखाई रूस को अपनी औकात, रूस की सेना को मिल रही है कड़ी टक्कर

प्रकाशित: Feb 28, 2022 17:19रिपोर्ट: Navtej TV

यूक्रेन के खिलाफ रूस ने जो रणनीति बनाई थी वो अब फेल होती हुई नजर आ रही है और इसी वजह से अभी तक यूक्रेन पर रूस को बड़ी सफलता नहीं मिली है। यूक्रेन ने इस जंग में जो रणनीति बनाई है उसका तोड़ रूस को नहीं मिल पा रहा है और रूस की चींता बढनी शुरू हो गयी है।

Ukraine में भारतीय छात्रों की हो रही पिटाई, बरसाए जा रहे डंडे, बर्बरता के वीडियो आए सामने!

अगर यह जंग लंबी चली तो इसमे सबसे ज्यादा नुकसान रूस को होगा क्योंकि दुनिया के कई देशों ने रूस् से संबंध तोड़ दिया है और कई प्रकार की पांबदियां लगा दी है। रूस की करेंसी रूबल कमजोर होती जा रही है और पश्चिमी देशों ने रूस के साथ डॉलर-यूरो-पाउंड में कारोबार बैन कर दिया है। यूक्रेन का कई देशों ने सहयोग करना शुरू कर दिया है और इसी वजह से उसकी ताकत बढ़ती जा रही है। रूस सिर्फ 4 दिन में 5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

UP का एक खिसका हुआ Gangster, फिल्म खलनायक देख बना अपराधी! Billu Sanda

पुतिन नाटो में शामिल होने वाले देशों पर भी हमला कर सकता है और इसी वजह से नाटो यूक्रेन की मदद कर रहा है। रूस को जंग शुरू करने से पहले उम्मीद थी कि वह 1 से 2 दिन में उसको घुटनों पर ला देगा लेकिन 4 दिन बाद भी ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है। आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से रूसी अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचनी शुरू हो चुकी है और दुनिया के कई देश रूस को ही इस जंग के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।


अगर युद्ध लंबा खिंचा है तो यूक्रेन से ज्यादा रूस को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा और इसीलिए, वह जल्द से जल्द कीव पर कब्जा करना चाहता है। यूक्रेन को यूरोपीय देशों के आम लोग भी मदद कर रहे हैं चार दिनों में 1 अरब रुपए से ज्यादा रकम दी है। यूक्रेन की राष्ट्रपति ने साफ शब्दों में कह दिया है कि वह रूस की धमकी से नहीं डरेंगे और उसको करारा जवाब देंगे।