मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

रूसी मिसाइलों से दहला यूक्रेन, रूस ने नाटो को दी धमकी

प्रकाशित: Feb 24, 2022 16:51रिपोर्ट: Navtej TV

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है और रूस ने साफ शब्दों में कह दिया है कि जो भी हमारे बीच आएगा उसको गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इसके साथ नाटो को धमकी दी है कि अगर यूक्रेन का साथ दिया तो इसकी सजा भुगतनी होगी। पुतिन ने कहा उनका यूक्रेन पर कब्जा करने का इरादा नहीं है लेकिन इसके बाद वह जंग करने की तैयारी में है।

जब ये खूबसूरत Heroines पड़ गई दूसरी Heroines के प्यार में तो पर्दे पर मचा बवाल!

रूसी राष्ट्रपति ने यूक्रेनी सेना को हथियार डाले और वापस जाने की सलाह दी है। यूक्रेन ने इमरजेंसी के ऐलान के साथ ही अपने 30 लाख लोगों को तुरंत रूस छोड़ने का आदेश दिया है। यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की बात सामने आ रही है। रूसी सेना के घुसने के बाद यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लगा दिया है।

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद की जड़ NATO को माना जा रहा है क्योंकि यूक्रेन NATO में शामिल होना चाहता है लेकिन रूस ऐसा नहीं करने के दबाव बना रहा है। रूस नहीं चाहता कि उसकी सीमा के पास NATO देशों के सैनिक और ठिकाने बने। दूसरे विश्व युद्ध के बाद NATO का गठन हुआ था और आज उसके सदस्यों की सख्या 30 के पार हो गयी है। इस जंग में चीन ने रूस का साथ दिया है लेकिन भारत ने अपना रूख साफ नहीं किया है लेकिन रूस ने भारत से सहयोग मांगा है।


अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडेन ने साफ कर दिया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने युद्ध का रास्त चुना है जो दुनिया के लिए विनाशकारी होगा। इस हमले में लोगों की मौत और तबाही के लिए केवल रूस जिम्मेदार होगा इस समय रूस किसी की बात नहीं सुन रहा है। अमेरिका ने भारत को साथ देने की बात कही है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन पर हमला नहीं करने और प्रवेश करने से रोकने के लिए कहा है।रूस ने पूर्वी यूक्रेन के अशांत क्षेत्र लुहान्सक और दोनेत्सक को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर दिया है और जल्द यूक्रेन पर अपना अधिकार कर वहां अपनी सेना तैनात करेगा।