पुतिन के कारण दुनिया खत्म होने की कगार पर पहुंची, परमाणु हमले की तैयारी!
रूस और यूक्रेन की जंग का अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है और रूस ने यूक्रेन को तबाह करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। एक सप्ताह से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन पूरी दुनिया इस जंग को मूकदर्शक की तरह देख रही है। दिनों दिन इस जंग के कारण परमाणु हमले की आंशका भी बढ़ती जा रही है जिसके कारण पूरी दुनिया में भय का माहौल बना हुआ है।
हिटलर की यादों को फिर से ताजा कर रहा है, Russia का हमला
रूस की तरफ से यूक्रेन के प्रमुख ठिकानों पर हमला किया जा रहा है जिसके कारण यूक्रेन कमजोर तो हुआ, लेकिन जल्द ही वह हथियार डालने के पक्ष में नहीं दिख रहा। यूक्रेन ने आर—पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान कर दिया है और इसी वजह से परमाणु हमले का खतरा बढ़ गया है। रूस ने यूक्रेन के Zaporizhzhia पावर प्लांट हमला किया जो पूरे यूरोप का सबसे बड़ा परमाणु पावर प्लांट है। अगर इसमें कोई बड़ा धमाका होगा तो यह पूरी दुनिया के खतरा होगा।
यूक्रेन ने बताया कि Zaporizhzhya न्यूक्लियर पावर प्लांट पर रूसी मिसाइलों से हमला हुआ है तो इसके बाद दुनिया के सभी देश सतर्क हो गए है। जेलेंस्की ने कहा कि अगर परमाणु धमाका हुआ तो यह यूरोप का अंत होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। यूक्रेन में कुल 15 परमाणु रिएक्टर्स हैं अगर इनमें धमाका हुआ तो पूरी दुनिया का अंत होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

जेलेंस्की ने यूरोप का सबसे बड़ा पावर प्लांट जल रहा है और इसके बाद भी पूरी दुनिया हाथ पर हाथ रखकर बैठी है। रूसी टैंक न्यूक्लियर रिएक्टर ब्लॉक को निशाना बना रहे हैं जो हमारे से ज्यादा पूरी दुनिया के खतरनका होगा। 1986 में जब एक परमाणु रिएक्टर्स में धमाका हुआ था तो उस समय कितना नुकसान हुआ था लेकिन अब एक दर्जन से ज्यादा परमाणु रिएक्टर्स है अगर इनमें एक साथ धमाका हुआ तो दुनिया को भारी तबाही का सामना करना पड़ेगा। रूस ने पहले ही चेतानवी जारी कर दी है वह परमाणु हमला भी कर सकते है तो इसके बाद तो अमेरिका जैसे देशों को होश उड़े हुए है।





