पायलट का सीएम बनने का काउंटडाउन शुरू, गहलोत समर्थक विधायक भी पहुंचे बधाई देने
पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को है लेकिन इस बार उनका जन्मदिन एक दिन पहले ही मनाया जा रहा है। आज राजधानी जयपुर में प्रदेश भर से उनके समर्थक जुट रहे हैं। पायलट के सिविल लाइंस बंगले और उसके बाहर सुबह से समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
सचिन के समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ उनके गुट के विधायक भी मिलने पहुंचे हैं। विधायक हरीश चंद्र मीणा और नीक का थाना विधायक सुरेश मोदी हैं। निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, राकेश पारीक भी आए है।
जन्मदिन से 1 दिन पहले सचिन पायलट जयपुर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहे हैं। पायलट को बधाई देने के लिए गहलोत समर्थक विधायक भी पायलट से मिलने पहुंचे है। इनमें बगरु विधायक गंगा देवी, इंद्रा मीना और सुरेश टाक, गिरिंराज मलिंगा, प्रशांत बैरवा और निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुडला भी सचिन पायलट को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। पायलट ने समर्थक जन्मदिन के बहाने सियासी मैसेज देकर ताकत दिखा रहे हैं। राजधानी जयपुर से बाहर प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों से भी कांग्रेस कार्यकर्ता सचिन पायलट को बधाई देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं।
KGF के Rocky भाई का Fan बना Serial killer, Gangster बनने का 'Filmy Plan'
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए सचिन पायलट आज ही कन्याकुमारी जा रहे हैं और इस कारण वे आज समर्थकों से मिल रहे है। पायलट के जन्मदिन से पहले राजस्थान में सियासी बदलावों को लेकर चर्चा हो रही है।

पायलट समर्थक नेता और विधायक उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठा रहे हैं तो अब उनके समर्थक भी सीएम बनाने के लिए उत्साहित है। सचिन पायलट की अगली भूमिका पर जल्द फैसला होने की संभावना है क्योंकि पिछले 2 साल से वह किसी बड़े पद पर नहीं लेकिन अब समय आ गया है कि पार्टी उनको उचित सम्मान देकर उनको सही पद मिले।





