मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

रुबीना ने कहा मंदिर की जमीन पर बनी मस्जिद में नमाज पढ़ना हराम, हिंदू भाइयों...

प्रकाशित: May 18, 2022 16:39रिपोर्ट: Navtej TV

समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खानम हमेशा अपने अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में बनी रहती है और इस​ बार उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वाराणासी में ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर जो विवाद चल रहा है उस पर रूबीना ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि यदि यह साबित हो जाता है कि वहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी तो उस जमीन को हिंदू भाइयों को देने में देरी नहीं करनी चाहिए।

एकतरफा प्यार में लड़की ने छोड़ा खाना-पीना, लड़का पहुंचा थाने!

रुबीना ने इससे पहले हिजाब और लाउडस्पीकर मामले में भी अपना पक्ष रखा था। उस समय कहा था कि यदि कोई हमारे हिजाब पर हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिए जाएंगे तो लाउडस्पीकर को लेकर कहा था कि मुसलमान समुदाय को छेड़ने की कोशिश नहीं करे तो अच्छा होगा। अगर जरूरत पढ़ी तो मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के बाहर बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेगी।

इस बयान के बाद रुबीना के खिलाफ केस दर्ज हुआ था और अब रुबीना ने ज्ञानवापी को लेकर नया वीडियो जारी किया है जिसमें वह कह रही है कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है वहां प्राचीनकाल में मंदिर था। अगर हिंदू पक्ष का दावा सहीं है तो हमें इस जगह को खाली कर देनी चाहिए।


रुबीना ने कहा अगर यह साबित हो जाता है कि वहां पहले मंदिर था तो हमारे मुस्लिम समाज, धर्म गुरु, उलेमा को जमीन हिंदू पक्ष को वापस दे देनी चाहिए।इस्लाम में इस बात का जिक्र है कि किसी भी कब्जा की हुई जमीन पर, किसी भी छीनी हुई जमीन पर बल पूर्वक कब्जा किया गया है तो वहां पर नमाज पढ़ना हराम है। अगर मंदिर का दावा गलत निकलता है तो फिर हिंदू पक्ष को ये जमीन मुसलमानों को मस्जिद के लिए वापस देनी चाहिए।