मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

शेन वॉर्न का विवादों से नाता, कभी नशा तो कभी पोर्न स्टार से झगड़ा फिर गर्लफ्रेंड को किया किस

प्रकाशित: Mar 05, 2022 16:00रिपोर्ट: Navtej TV

वर्ल्ड क्रिकेट ने अपना वह नायाब हीरो खो दिया है जो किक्रेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को छक्के छुटा देता था। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर शेन वॉर्न का 52 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया है। ऑस्ट्रेलिया को दुनिया की सबसे शक्तिशाली क्रिकेट टीम बनाने में इस खिलाड़ी का बहुत बड़ा योगदान था। 52 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले वॉर्न क्रिकेट ग्राउंड पर अपने शानदार प्रदर्शन के साथ उनका नाता उन विवादों से भी रहा है जिनके बारे में लोगों को जानकारी नहीं है।

पोर्न स्टार से हुआ विवाद
मैदान के बाहर र्शन वॉर्न का विवादों से गहरा नाता रहा है। इसी वजह से उनको जेल की हवा भी खानी पड़ी थी इसका कारण डिस्कों में एक फेमस मॉडल के साथ मारपीट को बताया गया है। एक बार तो उनकी न्यूड फोटो तक वायरल हो गयी थी जिसके कारण उनका तलाक हुआ था। पोर्न स्टार के साथ उनका झगड़ा भी दुनिया के लिए हैरान करने वाला विवाद था।

​​​​​​​

नशा करने के कारण लगा बैन
वर्ल्ड कप 2003 में ऑस्ट्रेलियाई टीम का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहा था। लेकिन उस दौरान ऑस्ट्रेलिया की टीम पर नशा करने का आरोप लगा तो ड्रग एजेंसी ने कुछ प्लेयर्स का टेस्ट किया तो यह बात सच साबित हुई। वॉर्न के यूरिन टेस्ट में प्रतिबंधित दवा के अंश मिले। इस दवा का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर कंट्रोल में किया गया था और इसके कारण उन पर एक साल बैन लगा और वह विश्व कप नहीं खेल सकें।

मैदान में किया गर्लफ्रेंड को किस
आईपीएल खेलने के दौरान वॉर्न ने एक ऐसा कांड कर दिया जिसके कारण उनकी जमकर आलोचन हुई। साल 2011 में IPL मैच के दौरान वॉर्न ने अपनी महिला मित्र लिज हर्ले को दर्शकों के सामने मैदान पर ही किस किया। इस किस की तस्वीरे जमकर वायरल हुई और उनको इसके लिए कई लोगों से खरीखोटी सूननी पड़ी।