दुबई की रानी ने बॉडीगार्ड से बनाये अवैध संबंध, फिर हुआ महातलाक
दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम और उनकी छठवीं पत्नी राजकुमारी हया बिंत अल हुसैन की तलाक की खबर ने फिर चर्चा करने पर मजबूर कर दिया है। ब्रिटेन की एक अदालत ने शेख मोहम्मद को तलाक के हर्जाने के तौर पर 5500 करोड़ रुपये देने का आदेश दिया है। इस तलाक का कारण इतना चर्चा में रहा था कि दो बच्चों राजकुमारी ने ब्रिटिश बॉडीगार्ड रसेल फ्लॉवर को दिल दे बैठी। इसके बाद उनका यह रिस्ता अवैध संबंधों तक पहुंच गया और जब इस बात का खुलासा हुआ तो रानी ने अपने संबंधों को छूपाने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर दिए।
रानी हया ने लगभग 15 साल तक शेख मोहम्मद के साथ रहने के बाद साल 2018 में अपने प्रेमी बॉडीगार्ड के साथ दुबई छोड़कर लंदन भाग गई। इस घटना का मुख्य कारण शेख मोहम्मद बिन राशिद का पत्नी हाया के खिलाफ क्रूरता करना बताया गया था। दुबई के किंग विवादित इजरायली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए अपनी पत्नी पर नजर रखते थे और इसी बीच राजकुमारी ने बॉडीगार्ड को दिल दे बैठी। बॉडीगार्ड के साथ अवैध संबंध के कारण शादी टूट गई।

राजकुमारी हया को उनके पती ने शरिया कानून के तहत 2019 में तलाक दे दिया था। राजकुमारी हया ने बॉडीगार्ड के साथ अपने संबंधों को छिपाने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा पैसे खर्च किए है। राजकुमारी अपने बॉडीगार्ड को खुश करने के लिए महंगे गिफ्ट देती थीं।
46 साल की राजकुमारी हया ने 37 साल के बॉडीगार्ड के साथ 2 साल अवैध संबंध बनाये। ब्रिटेन के इतिहास का सबसे बड़ा तलाक इसी को बताया जा रहा है।





