मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

शिंदे की हुई BJP से डील, जल्द सरकार बनाने का होगा ऐलान

प्रकाशित: Jun 28, 2022 19:01रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र की सियासत में जल्द बड़ा उलटफेर देखने को मिल सकता है। रही है। सूत्रों के मुताबिक, शिंदे गुट और भाजपा के बीच सरकार बनाने को लेकर डील हो चुकी है। सरकार बनाने का फॉर्मूला भी तय हो गया है लेकिन सरकार बनाने का ऐलान आने वाले दिनों में हो सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस दिल्ली रवाना हो गए और बीजेपी नेताओं से सरकार बनाने को लेकर चर्चा कर सकते हैं।

घूमने वालों और झूमने वालों की होने वाली है मौज, Petrol 33 तो Beer 17 रुपए हो सकती है सस्ती!

भाजपा और शिंदे गुट की सरकार बनती है तो शिंदे खेमे से 8 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री बन सकते हैं। डिप्टी CM के लिए एकनाथ शिंदे का नाम सबसे आगे चल रहा है। शिंदे आज अपने विधायकों के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।

संजय राउत ने ट्वीट कर बागी विधायकों के साथ भाजपा पर निशाना साधा है। ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'जहालत' एक किस्म की मौत है, और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं। संजय राउत ने पहले विधायकों को 'जिंदा लाश' कहकर संबोधित किया था।


सुप्रीम कोर्ट में शिंदे की याचिका पर सुनवाई हुई तो कोर्ट ने 11 जुलाई को सुनवाई करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सभी विधायकों को सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया है। बागी विधायकों को 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रखने की तैयारी में है।