मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

सरकार और शिवसेना पर होगा शिंदे का कब्जा, विधायकों के साथ सांसदों ने की बगावत

प्रकाशित: Jun 23, 2022 16:33रिपोर्ट: Navtej TV

महाराष्ट्र में उद्धव सरकार गिरने में अब चंद घंटे बचे है और इसी वजह से पूरे देश की नजर इस मामले पर बनी हुई है। तीन दिन से चल रहा सियासी ड्रामा अभी खत्म नहीं होगा क्योंकि सीएम ठाकरे ने इमोशनल कार्ड खेलकर अपना दावा मजबूत करने का दाव चला है।

लेकिन सरकार बचाने के लिए बहुमत होना जरूरी है क्योंकि जिस के पास संख्या बल होगा उसकी सरकार बनेगी और इसी वजह से लगने लगा है कि शिंदे ने अपनी सरकार बनाने का फैसला कर लिया है। शिंदे ने सरकार बनाने के साथ शिवसेना पर ही अपना अधिकार जमा लिया है क्योंकि मौजूदा समय में शिवसेना के विधायक और सांसद शिंदे के साथ खड़े है।

गोली से भी ज्यादा खतरनाक होता है एक पक्षी का हवा में Plane से टकराना!

तीसरे दिन 41 विधायक गुवाहाटी पहुंच चुके हैं और लगने लगा है कि अब जल्द ही नए सीएम का ऐलान होगा। शिवसेना के 19 में से करीब 10 सांसद भी उद्धव का साथ छोड़ सकते हैं। उद्धव ठाकरे ने मातोश्री में पार्टी के दिग्गज नेताओं की बैठक बुलाई है लेकिन इसमें बहुत देर हो गई है। वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के कई जगहों पर भाजपा के देवेंद्र फडणवीस को सीएम की शुभकामनाएं देते हुए पोस्टर लगने शुरू हो गए है।


महाराष्ट्र के दूसरा सबसे ज्यादा चर्चा का केंद्र गुवाहाटी बना हुआ है जहां शिवसेना के 3 और विधायक पहुंच चुके हैं। पिछले 12 घंटे में शिंदे के पास 7 विधायक पहुंचे है। उद्धव या तो शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दे या फिर फ्लोर टेस्ट के लिए तैयार रहे। उद्धव ने देर रात मुख्यमंत्री आवास छोड़ दिया है।