ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में खुले ताले तो खुलेगा राज,जानें पूरी खबर
यूपी में इन दिनों मस्जिद विवाद इतना बढ़ गया है कि कोर्ट को भी यह आदेश देना पड़ा है कि इस प्रकार के विवादों की एक साथ सुनवाई करनी चाहिए। लेकिन सबसे ज्यादा विवाद वाराणसी के श्रृंगार गौरी मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर हो रहा है। कोर्ट ने मस्जिद परिसर के सर्वे शुरू करने की अनुमति दी है और 17 मई तक इसका पूरा सर्वे करना है।
‘अल्लाहु अकबर’ वाली मुस्कान पहुंची सऊदी अरब, पुलिस ले सकती है एक्शन!
सर्वे को लेकर मुस्लिम पक्ष विरोध कर रहा है था लेकिन एडवोकेट कमिश्नर, उनके सहायक, वादी और प्रतिवादी के साथ ही दोनों पक्षों के वकील ने सहमति के साथ ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर में तहखाने में कुल चार कमरे हैं जिनमें से तीन कमरे मुस्लिम पक्ष का तो एक हिंदू पक्ष के पास है।
खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि सुबह से ही सर्वे का काम जारी है और दोपहर तक तहखाने के तीन कमरों का सर्वे होने के बाद पश्चिमी दीवार का सर्वे भी हो चुका है। अब तहखाने के एक कमरे का सर्वे होना बाकी है। हिंदू पक्ष के पास जो कमरा है उसका दरवाजा हटा हुआ है तो उसमें किसी प्रकार के सबूत होने के आसार कम नजर आ रहे हैं। अन्य तीन कमरों पर चाबी लगी हुई है।

मस्जिद के सर्वे के दौरान किसी तरह की कोई बाधा न आए इसे लेकर प्रशासन भारी पुलिस बल के साथ तैनात है। सर्वे के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर किसी प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया था। इस मस्जिद का निर्माण मंदिर को तोड़ कर किया गया है इसके इतने प्रमाण है कि कोर्ट को इस पर फैसला देने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।





