तिहाड़ जेल से लॉरेंस गैंग करवा दी मूसेवाला की हत्या, गैंगवार से पंजाब में दहशत
फेमस सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से हर कोई सदमे में है, एक टैलेंटेड सिंगर का यूं इस दुनिया को अलविदा कह देना बेहद दिल दुखाने वाला है, मूसेवाला की मौत से देशभर में गम का माहौल है, मूसेवाला की रविवार शाम को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, मूसेवाला ने पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट चुनाव भी लड़ा था जिसे आप के विजय सिंगला ने हरा दिया था।
तिहाड़ जेल से रची गई थी Moosewala की हत्या की साजिश, अब होगा Gangwar!
मूसेवाला की मौत के बाद भी उनकी आवाज और उनके शानदार गाने फैंस के जहन में घूम रहे हैं, उन्होंने साल 2016 में अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी, सिद्धू अपने गानों में बंदूकों के बारे में गाने के लिए जाने जाते थे. कई बार उनके गानों पर विवाद भी हुआ। मूसेवाला को गैंगस्टरों से लगातार धमकियां मिल रही थी इसके बावजूद पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने कानून-व्यवस्था का हवाला देते हुए एक दिन पहले ही मूसेवाला समेत 424 VIP की सुरक्षा वापस ली थी।
मूसेवाला की हत्या के बाद पंजाब में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात लॉरेंस गैंग ने ली है। लॉरेंस गैंग और उनके साथी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने कहा कि हमने मोहाली में कत्ल किए विक्की मिड्डूखेड़ा की हत्या का बदला लिया है। वहीं अब गैंगस्टर दविंदर बंबीहा गैंग भी सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि मूसेवाला उनसे नहीं जुड़ा था। फिर भी उसका नाम हमारे साथ जोड़ा जा रहा है। इसलिए वह इसका बदला लेंगे।

इस धमकी को देखते हुए पंजाब की जेलों में लॉरेंस गैंग के बंदियों को अलग कर दिया गया है। जहां-जहां इस गैंग के मेंबर हैं, वहां सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। बंबीहा गैंग के मेंबर भी जेलों में बंद हैं। उन्हें भी अलग कर दिया गया है। दोनों गैंग आपस में न भिड़ें, इसको लेकर सभी जेलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
वहीं पंजाब पुलिस ने मूसेवाला की हत्या की जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बना दी है। जिसमें मानसा के SP धर्मवीर सिंह, DSP, बठिंडा विश्वजीत सिंह और मानसा के CIA इंचार्ज प्रिथीपाल सिंह शामिल हैं। मूसेवाला की हत्या के बाद अब पंजाब सरकार पर सवाल खड़े हो रहे हैं।





