मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की हार्ट अटैक से मौत

प्रकाशित: Aug 23, 2022 18:04रिपोर्ट: Navtej TV

कभी अपने टिकटॉक वीडियो तो कभी बिग बॉस तो कभी राजनीति हर क्षेत्र में बखूबी अपनी छाप छोड़ने वाली सोनाली फौगाट का देर रात निधन हो गया। 42 वर्षीय सोनाली फौगाट के गोवा में निधन की खबर जब आई तो उनके चाहने वालों को अचानक से एक बड़ा सदमा लगा, मौत से कुछ समय पहले ही सोनाली फोगाट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था और अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदल दी थी बताया जा रहा है कि सोनाली अपने कुछ स्टाफ मेंबर के साथ गोवा गई थीं।

हाथ में तिरंगा लेकर मांगा रोजगार तो पुलिस ने डंड़ों से कर दिया लहूलुहान!
हरियाणा के फतेहाबाद में जन्मी सोनाली फोगाट का सफर काफी उतार.चढ़ाव भरा रहाए 2006 में हिसार दूरदर्शन में एंकरिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली सोनाली ने 2008 में बीजेपी जॉइन कर ली थीए 2016 में पति संजय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोनाली टूट गई थीए 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में सोनाली फोगाट आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ी थीं, लेकिन हार गई थीं, उन्हें कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने हराया था जो अब बीजेपी में आ गए हैं। 2020 में सोनाली फोगाट का एक वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

जिसमें वो एक अधिकारी को चप्‍पल से मारती हुई नजर आईए इसी साल सोनाली को बिग बॉस.14 के घर में जाने का मौका मिला, जहां उन्होंने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए पति की मौत के बाद उनकी लाइफ में एक शख्स बड़ा बदलाव लेकर आया लेकिन कुछ कारणों की वजह से ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया वैसे सोनाली ने उस शख्स का नाम उजागर नहीं किया था।

सोनाली टिकटॉक स्टार के साथ अभिनेत्री भी हैं और कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं उनकी इकलौती बेटी है जिसका नाम यशोदरा है। वहीं सोनाली ने अपनी एक लास्ट इंस्टाग्राम रील डाली जिसपर उन्होंने पुराने गाने पर वीडियो बनाकर पोस्ट कर लिखा।