आज फिर से होगी सोनिया से पूछताछ, इस बार होगी 50 सवालों की लिस्ट!
नेशनल हेराल्ड केस में मंगलवार को दूसरी बार सोनिया गांधी से पूछताछ होगी। सोनिया 11 बजे ऑफिस पूछताछ में शामिल होने के लिए जाएंगी और इस बार ईडी 50 से ज्यादा सवाल कर सकती है। पिछली बार ईडी ने 25 सवाल पूछे थे और इसके बाद उनको फिर से पूछताछ करने की बात कही थी।
हिजाब वाली छात्रा को डांटने पर महिला Teacher के फाड़े कपड़े, फिर हुआ ये कांड!
पूछताछ के बीच कांग्रेस मुख्यालय और 10 जनपथ के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाबलों के जवान तैनात कर दिए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस कांग्रेस के बड़े नेताओं को राजघाट भी नहीं जाने दे रही है। कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सुरक्षाबलों के जवानों की तैनाती की गई है।
कांग्रेस सांसद संसद के भीतर सोनिया गांधी को लेकर पूछताछ का मुद्दा उठाएंगे। पहले दिन सोनिया गांधी से करीब 25 सवाल पूछे जा चुके हैं और इस बार उनसे 50 सवाल किए जा सकते है। नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी से 5 बार पूछताछ हो चुकी है।

नेशनल हेराल्ड केस का मामला सबसे पहले भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के कारण ईडी ने संज्ञान लेते हुए मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया था। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मोतीलाल वोरा, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे को आरोपी बनाया गया था।





