मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

इन कुत्तों से रहे बचकर नहीं तो काट लेंगे आपकी बॉडी, रक्षक बने अब भक्षक

प्रकाशित: Sep 14, 2022 23:21रिपोर्ट: Navtej TV

इन दिनों कुत्तों से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही है और सिलसिला लगातार जारी हैए पहले लखनऊ, फिर गुरूग्राम, फिर गाजियाबाद और नोएड़ा उनके बाद केरल के हादसे ने कहीं ना कहीं कुत्तों को लेकर अब लोगों के मन में डर पैदा कर दिया है कि किस प्रकार के कुत्तों से बचकर रहने की अब हमें जरूरत है, एक रिपोर्ट के मुताबिक सालभर में लगभग 17.4 मिलियन कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं। कुत्तों को भेड़ियों का वंशज माना जाता है।

जिन्हें सिर्फ शिकार करना और हमला करना ही नहीं आता बल्कि इनकी वफादारी का भी कोई जवाब नहीं। कुत्ते किसी की जान ले सकते हैं तो अपने मालिक के लिए अपनी जान दे भी सकते हैं। ये जितने वफादार होते हैं उससे भी कई गुना ज्यादा खतरनाक भी। हम आपको कुछ ऐसे कुत्तों के बारे में बताने जा रहे है जिनके चंगुल में अगर आप फंस जाते है तो आपका बचकर निकल पाना मुश्किल है ये वो 5 प्रकार के कुत्ते है जिनसे आपको बचकर रहने की आवश्यकता है।

सलामती चाहते हो तो इस प्रकार के कुत्तों से रहना बचकर! VIDEO

इनमें से नंबर 1 पर है रोट्टवीलर्स
दुनिया की सबसे मशहूर प्रजातियों में से एक हैए रोट्टवीलर्स प्रजाति ये बेहद ताकतवर होते हैं खासतौर पर इनके जबड़े। अमूमन इन्हें अजनबी लोग और दूसरे कुत्ते बिल्कुल भी पसंद नहीं हैं। अगर इन्हें लगता है कि ये या फिर इनके मालिक गुस्से में हैं तो ये बेहद खूंखार हो सकते हैं।

नंबर 2 पर है पिट बुल्स
पिट बुल्स को कुत्ते की सबसे खतरनाक कुत्ते की प्रजाति माना जाता हैए ये इतने खतरनाक होते नहीं लेकिन गैर.जिम्मेदार मालिकों के कारण इनका गुस्सा काफी बढ़ जाता है। इन्हें अगर सही तरीके से पाला जाए तो ये मालिकों के साथ बेहद शालीन दोस्ताना और भरोसेमंद रिश्ता बना सकते हैं।


नंबर 3 पर है चौ.चौ
चौ.चौ दिखने में बेहद प्यारे और शालीन लगते हैं, लेकिन ये उतने ही खतरनाक भी होते हैं। इसकी मर्जी के बिना कोई भी इनके आस.पास भी नहीं घुम सकता। यह सबसे आक्रामक कुत्तों में से एक हैं।

इसमें चौथे नंबर पर आते है जर्मन शेफर्ड
जर्मन शेफर्ड का वजन तो ज्यादा नहीं होता लेकिन ये अपने आत्मविश्वास और निडरता के लिए दुनियाभर में विख्यात हैं। इनके लिए लगातार शारीरिक गतिविधियां आवश्यक हैं ताकि ये आक्रामक न होंए गुस्सा आने पर ये किसी का भी हाल बुरा कर सकते हैं।

नंबर 5 पर है प्रेसा कैनारियो
प्रेसा कैनारियो का वजन 60 किलो के आसपास होता है। ये जानलेवा कुत्ते इतने खौफनाक और शक्तिशाली होते हैं कि इनके चंगुल से निकलना लगभग नामुमकिन होता है।

आपको इन कुत्तों में से कौन सा कुत्ता सबसे खतरनाक लगा हमें कमेंट बाक्स में जाकर जरूर बताये।