छात्रसंघ चुनावः RU में फिर से निर्दलीय ने मारी बाजी, 1400 से वोट से जीते निर्मल चौधरी
राजस्थान विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एक बार फिर निर्दलीय प्रत्याशी निर्मल चौधरी ने बाजी मारी है। निर्मल चौधरी ने मंत्री मुरारीलाल मीणा की बेटी निहारिका जोरवाल को बड़े अंतर से हराया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा होना बाकी है लेकिन जीत का अंतर 1400 से ज्यादा रहा है।

राजस्थान विश्वविद्यालय में अध्यक्ष पद के लिए एनएसयूआई से रितु बराला, एबीवीपी से नरेंद्र यादव, निर्दलीय निहारिका जोरवाल, निर्मल चौधरी, प्रतापभानु मीणा और हितेश्वर बैरवा मैदान में थे।
भरतपुर में महाराज सूरजमल ब्रज यूनिवर्सिटी में एबीवीपी के हितेश फौजदार विजयी
अलवर की मत्स्य यूनिवर्सिटी में निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्र गुर्जर विजयी
बांसवाड़ा के गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी में ABVP के प्रत्याशी सुनील सुरावत विजयी
महाराजा कॉलेज संदीप गुर्जर- अध्यक्ष, गोविंद सिंह- उपाध्यक्ष, सार्थक- महासचिव, अतुल शर्मा- संयुक्त सचिव
राजस्थान यूनिवर्सिटी 5 इयर लॉ में अभय चौधरी- अध्यक्ष, अंकित जिंदल- महासचिव, मनजीत चौहान- उपाध्यक्ष, तनु जिंदल- संयुक्त सचिव
जयपुर कॉमर्स कॉलेज में आदित्य शर्मा, अध्यक्ष, आशीष महावर, उपाध्यक्ष, विशेष चंदोलिया, महासचिव, विजय शर्मा, संयुक्त सचिव





