मुख्य समाचार पर जाएं
हिंदी समाचार · नवतेज टीवी
राजस्थान न्यूज़जयपुर की खबरसीकर समाचारआज राजस्थान में क्या हुआ?कोटा की खबर
नवतेज टीवी
☰ समाचार श्रेणियां
रेसिपी

सुखदेव सिंह गोगामेड़ी ने क्षत्रिय समाज और बॉलीवुड को लेकर दिया ये बड़ा बयान

प्रकाशित: Dec 27, 2021 23:38रिपोर्ट: Navtej TV

हाल ही में नवतेज टीम के एक खास इंटरव्यू में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेडी ने क्षत्रिय समाज को लेकर अपनी बात रखी है। इस दौरान गोगामेडी ने कहा कि 22 दिसंबर की रैली राजस्थान के इतिहास के सबसे बड़ी रैली बनी है और इस रैली ने समाज के एक होने का संकेत पूरे भारत को दिया है। इसके बाद उन्होंने कहा कि सालों से क्षत्रिय समाज लोगों के सम्मान, सहयोग और उनकी रक्षा के लिए अपनी जान की बाजी लगाता आया है।

हीरक जयंती पर केसरिया रंग में रंग गयी गुलाबी नगरी, हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश

इस दौरान गोगामेड़ी ने कहा कि हमने समाज को एक करने के लिए कई सालों तक मेहनत की है और आने वाले दिनों में हम पूरे भारत में समाज को एक करने के उद्देश्य से बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे। उन्होंने कहा कि हमने न्याय के लिए अपनी आवाज उठायी है और इस बात को सरकार और प्रशासन अच्छी तरह जानते है की गोगामेडी जो बोलता है वो जरूर करता है।


बॉलीवुड को लेकर उन्होंने कहा कि ये लोग इतिहास के साथ छेड़छाड करते है और इनकी वजह से क्षत्रिय समाज की छवि खराब होती है। अगर इनको इतिहास पर फिल्म बनानी है तो वे सच को दिखाए झूठ को नहीं। सेंसर बोर्ड में इतिहास से जुड़ा सदस्य होना चाहिए जो इतिहास के गलत तथ्यों के आने पर उन्हें हटा दें और ऐसा होने से किसी प्रकार का विवाद खड़ा नहीं होगा। इस खास इंटरव्यू को देखने के लिए सब्सक्राई करें नवतेज टीवी।