नूपुर शर्मा के बयान से हुई उदयपुर की घटना- SC
पैगंबर पर टिप्पणी मामले में बीजेपी से निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगने को कहा है. साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उदयपुर की घटना उन्हीं की वजह से हुई है. आपकों बतां दे कि नूपुर शर्मा बीजेपी की प्रवक्ता रही हैं. उन्होंने हाल ही में एक टीवी डिबेट में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी की थी. इसका काफी विरोध हुआ था. यहां तक कि कुवैत, यूएई, कतर समेत तमाम मुस्लिम देशों ने उनके बयान की आलोचना की थी.
नारे हिंद की एक ही सजा, सिर धड़ से जुदा Kanhaiya के हत्यारों को फांसी देने की मांग!
इसके बाद बीजेपी ने नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था, नूपुर शर्मा की पैगंबर मोहम्मद की टिप्पणी को लेकर देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुआ था. इतना ही नहीं महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में उनके खिलाफ मामले भी दर्ज कराए गए हैं. वहीं, नूपुर शर्मा ने सभी मामलों को दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की है। नूपुर शर्मा ने अपनी याचिका में कहा है कि उन्हें लगातार जान से मारने और रेप करने की धमकी मिल रही है. लिहाजा अलग-अलग राज्यों में पूछताछ में उनकी जान को खतरा है. ऐसे में अलग अलग राज्यों में जांच में सहयोग के लिए जा पाना संभव नहीं है,

इसलिए अलग-अलग राज्यों में दर्ज तमाम मामलों की सुनवाई के लिए केस दिल्ली ट्रांसफर कर दिए जाएं, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर शर्मा की अर्जी को खारिज कर दिया है, सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर को हाईकोर्ट जाने के लिए कहा है, सुप्रीम कोर्ट ने नुपुर को जबदस्त तरीके से तलाड़ लगाई है, SC का कहना है नुपुर की वजह से ही देश का माहौल खराब हुआ है, नुपुर की टिप्पणी भावनाएं भड़काने वाली है सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस की जांच पर भी सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा है कि मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है। कोर्ट ने उदयपुर में हुई घटना का जिम्मेदार भी नुपुर शर्मा के बयानों को ठहराया है। कोर्ट ने कहा कि उनकी बयान ने पूरे देश में आग लगाई है।





