70 साल बाद सीएम योगी ने तोड़ा ये रिकॉर्ड, यूपी के इस कलंक के साथ विपक्ष को भी धो डाला
भाजपा ने उत्तर प्रदेश में बड़ी जीत के साथ उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में फिर सरकार बनाने जा रही है। लेकिन इन 4 राज्यों की जीत में सबसे बड़ी जीत यूपी की मानी जा रही है क्योंकि यूपी में एक ऐसा कलंक था जो लगभग 37 साल से सभी राजनीतिक दलों को इसकी मार झेलनी पड़ी रही है। लेकिन सीएम योगी ने उस कलंक को ऐसा धोया है कि पूरा विपक्ष ही खत्म हो गया है।

इस जीत के बाद राजनीति के जानकार भी इसे चमत्कार भी बता रहे हैं क्योंकि लगातार दूसरी बार सरकार बनाना यूपी में आसान काम नहीं था लेकिन योगी ने जनता का विश्वास जीतकर नया इतिहास रचा है। सीएम योगी ने कहा है कि 30 साल का जो मिथक था कि नोएडा जाने के बाद कोई दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनता वह मिथक भी टूट गया है और अब नोएडा जाने में किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। नोएडा सीट से पंकज सिंह ने 1 लाख 80 हजार वोटों से जीत हासिल करके एक नया इतिहास रचा जा रहा है। 70 साल बाद ऐसा हो रहा है कि 5 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सीएम योगी फिर से सरकार बनाने जा रही है।
मणिपुर: इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।

गोवा: 2017 के मुकाबले इस बार बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ फिर से सरकार बनाने जा रही है।

उत्तराखंड: सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत तो मिला लेकिन सीएम उम्मीदवार धामी के हारने से नए चेहरे को लेकर थोड़ी परेशानी होगी।

पंजाब: आप पार्टी ने दिल्ली के तहर बड़ी जीत हासिल करते हुए सरकार बनाने जा रही है।






